एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के साथ है। इस मुकाबले में आइए जानते हैं पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो अपना कमाल दिखा सकते हैं। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और बांग्लादेश का मैच 24 सितंबर को खेला जाना है।

दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पहले सुपर-4 मुकाबले जीते हैं। भारत ने पाकिस्तान को जबकि बांग्लादेश ने श्रीलंका को मात दी थी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमों के लिए फाइनल में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो सुपर-4 के इस मैच में बांग्लादेशियों की बैंड बजा देंगे। बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा धमाल मचा सकते हैं।
अभिषेक अपने विध्वंसक फॉर्म में चल रहे हैं। अभी तक खेले गए मुकाबलों में उन्होंने जबरदस्त बैटिंग की है। ऐसे में कमजोर बॉलिंग लाइनअप वाली बांग्लादेशी टीम के खिलाफ अगर अभिषेक का बल्ला चला तो गेंदबाजों की खैर नहीं है एशिया कप 2025 में हार्दिक पंड्या भी कमाल कर रहे हैं।
हालांकि, हार्दिक को अभी तक टूर्नामेंट में ठीक से बैटिंग नहीं मिली है, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। खास तौर पर नई गेंद से हार्दिक बहुत प्रभावी रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भी हार्दिक से एक बार फिर दमदार खेल की उम्मीद की जा रही है। एशिया कप 2025 में कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं।
कुलदीप की फिरकी के आगे बल्लेबाजों की हालत खराब रही है। टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मुकाबलों में कुलदीप ने टीम इंडिया के शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ अगर कुलदीप की फिरकी चली तो भारतीय फैंस को नागिन डांस जरूर देखने को मिल सकता है टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल भी एशिया कप में अच्छा गेंदबाजी कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए शुभमन ने लगातार टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई है। यही वजह है कि विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए शुभमन और अभिषेक की जोड़ी सिरदर्द बनी हुई है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मैच में गिल भी दमदार खेल से धमाल मचा सकते हैं .
बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अपनी तूफानी बैटिंग से कमाल दिखा सकते हैं। कप्तान सूर्या ने इस एशिया कप में अब तक अच्छी फॉर्म दिखाई है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 47 रनों की पारी खेली थी। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी बांग्लादेश के खिलाफ भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
- Abhishek Sharma
- Abhishek Sharma bastman
- Abhishek Sharma cricketer
- Abhishek Sharma indian player
- Abhishek Sharma indian team
- Asia Cup
- Asia Cup 2025
- Asia Cup 2025 starts from today
- Asia Cup 2025 T20
- asia cup between india and pakistan
- Asia Cup from 9 to 28 September
- asia cup team
- five indian players
- Former Indian team opener Virender Sehwag
- Hardik Pandya indian team
- Indian team
- Kuldeep Yadav INDIAN TEAM
- Mohammed Siraj indian team player
- Rohit Sharma indian team
- Shreyas Iyer indian team
- Shreyas Iyer indian team player
- Shubhman Gill indian team
- Suryakumar Yadav indian team
- Suryakumar Yadav indian team player
- These 5 players will be a nightmare for Bangladesh.
- You will have to do the Naagin dance on the field
Leave a comment