Home मनोरंजन दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे मोहनलाल, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
मनोरंजन

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे मोहनलाल, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Share
Mohanlal to be honoured with Dadasaheb Phalke Award
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
Share

दिग्गज एक्टर मोहनलाल को सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह अवॉर्ड 23 सितंबर 2025 को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में मिलेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके मोहनलाल को अवॉर्ड के लिए बधाई दी है. मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को साल 2023 के दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

Mohanlal to be honoured with Dadasaheb Phalke Award
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड चयन समिति की सिफारिश पर, भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्री मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा. मोहनलाल की शानदार सिनेमाई जर्नी पीढ़ियों को प्रेरित करती है.

इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है. उनकी बेमिसाल प्रतिभा और मेहनत ने भारतीय फिल्म इतिहास में नए प्रतिमान गढ़े हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने पर खुशी जताई.

उन्होंने सुपरस्टार की तस्वीर के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं. दशकों के शानदार काम के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के अगुआ हैं और केरल की संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखते हैं. उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया है.

अलग-अलग मीडियमों में उनकी सिनेमाई और एक्टिंग टैलेंट वास्तव में प्रेरणादायक है.’यह अवॉर्ड 71वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में 23 सितंबर 2025 को दिया जाएगा.पिछले साल दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. मोहनलाल का जन्म 21 मई 1960 को केरल के एलनथुर में हुआ था.

उन्होंने 1978 की फिल्म ‘थिरानोत्तम’ से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान साल 1980 में आई फिल्म ‘Manjil Virinja Pookkal’ से मिली. वे 350 से ज्याद फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने पर्दे पर हर तरह के रोल निभाए हैं. वे कई दफा नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके हैं.

भारत सरकार उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित कर चुकी है. अभिनेता मोहनलाल ने अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर ट्वीट करके खुशी जताई, ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाकर मैं बेहद विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों और आशीर्वाद के लिए मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. इनसे मुझे प्रोत्साहन और खुशी मिलती है. मैं सिनेमा की कला और उन सभी लोगों का सदैव ऋणी रहूंगा, जिनकी प्रेरणा और सपोर्ट ने मेरे सफर को रोशन किया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *