भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपने करियर के उस फेज है , जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो रिकॉर्ड्स बनते है और टूटते हैं। कुछ ऐसा ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भी देखने को मिला । कोहली ने रविवार को रांची के मैदान पर शतक जड़कर हैरत अंग्रेज इतिहास रच डाला ।

यह उनके वनडे करियर का 52वा शतक था। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा शतक सेंचुरी जमाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का महारीकोर्ड तोड़ा है। सचिन ने अपने करियर में टेस्टफॉरमेंट में 51 शतक जड़े। कोहली टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। कोहली 2023 में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले प्लेयर बने थे।
सचिन ने वनडे में 49 सेंचुरी लगाए। 37 वर्षीय कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त किया। है वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह अभी तक 6 शतक लगा चुके हैं। वहीं सचिन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच शतक ठोके थे । कोहली ने 9 महीने बाद वनडे में शतक लगाया है।
वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके । उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद नाबाद 74 रन की पारी खेली थी।रांची वनडे में टॉस गवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर यशस्वी जायसवाल चौथे ओवर में नंदे बर्गर का शिकार बन गए। इसके बाद कोहली और रोहित शर्मा 57 ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की पार्टनरशिप की रोहित 22 वें ओवर में वापस लौटे ।
ऋतुराज गायकवाड़ 8और वाशिंगटन सुंदर 13 का बल्ला नहीं चला । कोहली ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया । उन्होंने परिणेलाल सुब्राएं द्वारा डाले गए 39 वें ओवर की तीसरे गेंद पर सेंचुरी कंप्लीट की । यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000वा शतक था ।
कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल है । उन्हें बर्गर ने 43वे ओवर में रिकल्टन को कैच कराया । कोहली ने कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की
- 52nd century of ODI career
- Created history by scoring 52nd century
- Five centuries against South Africa
- in international cricket
- In the first ODI against South Africa
- Indian star cricketer Virat Kohli
- Kohli
- Kohli breaks another record of Sachin
- Sachin Tendulkar's great record
- Sachin Tendulkar's record was broken
- Second place after Virat Kohli
- T20 International
- Virat Kohli
- Virat Kohli bastman
- Virat Kohli cricketer
- Virat Kohli indian bastman
- Virat Kohli indian player
- Virat Kohli indian team
- Virat Kohli scores his 52nd century
Leave a comment