Home खेल Women’s World Cup : दादी का आशीर्वाद लाया वर्ल्ड कप… अमनजोत ने पकड़ा वो कैच, जिसने दिलाई भारत को ऐतिहासिक जीत
खेल

Women’s World Cup : दादी का आशीर्वाद लाया वर्ल्ड कप… अमनजोत ने पकड़ा वो कैच, जिसने दिलाई भारत को ऐतिहासिक जीत

Share
Women's World Cup
दादी का आशीर्वाद लाया वर्ल्ड कप…
Share

फाइनल से पहले आमनजोत ने अपनी दादी भगवंती कौर से फोन पर आशीर्वाद लिया था। और सच में दादी का आशीर्वाद रंग लाया। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की अमानजोत के घर में खुशी का लाहौर दौड़ गई। भारत ने महिला वार्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है।

Women's World Cup
दादी का आशीर्वाद लाया वर्ल्ड कप…

इस जीत के पीछे चंडीगढ़ की बेटी अमानजोत कौर की भूमिका निर्णायक रही। मैच के आखिरी पलो में उन्होंने ऐसा शानदार कैच पकड़ा जिसने मुकाबले की दिशा ही बदल डाली और टीम इंडिया को चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई। अमनजोत कौर ने लॉरा वेलवेट 101 रन 98 गेंद का अद्भुत कैच लपका इस कैच ने मैच का पूरा पासा ही बदल डाला यह विकेट भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी था।

इस विकेट के बाद साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई। और टीम 246 रन पर आउट हो गई। फाइनल से पहले अमानजोत कौर ने अपनी दादी भगवंती कौर से फोन पर आशीर्वाद लिया था। और सच में दादी का आशीर्वाद रंग लाया है। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की अमानजोत के घर में खुशी की लहर दौड़ गई परिवार ने मिठाइयां बांटी , मोहाली के फेज 5 में स्थित उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम लग गया।

पिता भूपिंदर सिंह ने कहा कि भारत की बेटियों ने आज इतिहास रच दिया। कपिल देव की तरह अब हमारी बेटी अमानजोत ने भी शहर का नाम रौशन किया है। मां रणजीत कौर ने गर्व से कहा आज बेटी ने देश का नाम ऊंचा किया है। उसकी मेहनत और आत्मविश्वास ने यह मुकाम दिलाया है। अमानजोत कौर के कोच नागेश गुप्ता ने कहा कि आज मेरा सपना पूरा हुआ है।

मुझे हमेशा पूरा भरोसा था कि अमानजोत एक दिन देश के लिए बड़ा काम करेगी । उसकी फिटनेस, समर्पण, और फील्डिंग पर कभी शक नहीं था। मोहाली के फेज 5 में रहने वाले भूपिंदर सिंह लकड़ी का काम करते हैं। बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने हर दिन संघर्ष किया। वे रोज साइकिल पर अमानजोत को सेक्टर 26 क्रिकेट ग्राउंड तक छोड़ने जाते थे। कई बार ट्रेनिंग के लिए उन्होंने दिन भर की दिहाड़ी तक छोड़ देते थे। आज वही मेहनत रंग लाई । बेटी ने देश को वर्ड कप जीतकर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *