प्रशांत किशोर शनिवार को अपने काफिले के साथ वैशाली जिले के राघोपुर गए थे। जिसके बाद अब अंचलाधिकारी के आवेदन पर प्रशांत किशोर के खिलाफ आचार संहिता उलंघन के मामले में FIR दर्ज कराई गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव की लेकर चर्चा तेज है। इस बीच अब प्रशांत किशोर के लिए कानूनी मुश्किल खड़ी हो सकती है। दरअसल जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

राघोपुर अंचलाधिकारी दीपक कुमार के बयान पर प्रशांत किशोर के खिलाफ राघोपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। प्रशांत किशोर शनिवार को अपने काफिले के साथ वैशाली जिले के राघोपुर में गए थे। जिसके बाद अब अंचलाधिकारी के आवेदन पर प्रशांत किशोर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में FIR दर्ज कराई गई है।
प्रशांत किशोर समेत प्रखंड अध्यक्ष समेत और अन्य अज्ञात पर राघोपुर थाने में दर्ज प्राथमिक कराई गई है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जहां भाजपा नेता सतारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबन्धन सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं जनसुराज पार्टी ने बढ़त बनाई रखी है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के गृह क्षेत्र राघोपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की ।
राघोपुर से अभियान की शुरुआत करते हुए किशोर ने तेजस्वी यादव के एक से अधिक चुनाव लड़ने की अटकलों पर टिप्पणी की शायद उनका हर्ष उनके सहयोगी राहुल गांधी जैसा होगा । जो 2019 में वायनाड से जीत गए लेकिन अपनी पारंपरिक अमेठी सीट हार गए। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे 47 वर्षीय प्रशांत किशोर का जोरदार स्वागत किया गया है। समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर फूल माला से उनका अभिनंदन किया गया है।
यह इलाका पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर गंगा के उस पार स्थित है। और तेजस्वी यादव का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से पैदल यात्रा कर बिहार के गांव गांव जा रहे पूर्व राजनीतिक कार प्रशांत किशोर ने शनिवार को कई ग्रामीणों से मुलाकात की । ग्रामीणों ने उनसे शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत की।
- assembly elections
- assembly elections 2025
- assembly elections in bihar
- Bihar assembly elections
- Bihar assembly elections 2025
- Bihar Election
- Bihar Election 2025
- Case filed against Prashant Kishor in Raghopur
- FIR registered in Raghopur police station
- model code of conduct
- National Democratic Alliance
- Prashant Kishore
- Prashant Kishore (PK)
- Prashant Kishore jan suraj party
- Prashant Kishore jan suraj party neta
- Prashant Kishore new canidate
- Prashant Kishore to RCP Singh's daughter
- Prashant Kishore welcomed Hemant Choubey into the party
- Raghopur Block Development Officer Deepak Kumar
Leave a comment