बिहार के राजगीर में भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पांच बार की चैंपियन कोरिया को 4-1 से धूल चटाई है.दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को फाइनल में 4-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीता और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया.

भारत के लिये सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल दागा जबकि दिलप्रीत ने 28वें और 45वें मिनट में गोल किए. अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में चौथा गोल दागा. वहीं पांच बार की चैम्पियन दक्षिण कोरिया के लिये एकमात्र गोल 51वें मिनट में डेन सोन ने किया. भारत ने टूर्नामेंट में पांच जीत दर्ज की और एक ड्रॉ खेला. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने तीनों पूल मैच जीते.
India Wins Gold! 🇮🇳
— Asian Hockey Federation (@asia_hockey) September 7, 2025
Team India are the Champions of the Hero Men’s Asia Cup 2025 in Rajgir, Bihar! 🏑✨
With passion, skill, and determination, India secured the gold medal and etched their name in continental hockey glory. 🔥#HeroMensAsiaCup2025 #Champions #TeamIndia pic.twitter.com/hVTpf3s1eF
सुपर 4 चरण में मलेशिया को 4-1 और चीन को 7-0 से हराया जबकि कोरिया से मैच 2-2 से ड्रॉ रहा ने इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में एशिया कप जीता था. दक्षिण कोरिया ने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में खिताब जीता है. अगला विश्व कप 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होना है. भारत ने अब तक सिर्फ एक बार 1975 में कुआलालंपुर विश्व कप जीता है.कोरिया ने रिव्यू लेने का फैसला लिया है.
हाई बॉल का रिव्यू लिया है. हरमनप्रीत के स्टीक से गेंद उछली है. सोन डायन ने इसे हाई बॉल माना है. टीवी अंपायर ने कोरिया के रिव्यू को खारिज किया. पेनल्टी कॉर्नर की चाहत में रिव्यू गंवाया आखिरकार कोरिया ने गोल करने में सफलता पाई. पहली बैटरी ने अपने बाएं ओर गेंद को फेंका, इसके बाद कोरिया की यूनिट ने वेरिएशन लगाया और गोल किया. कोरिया का गोल का खाता खुला है. कोरिया क्या आखिरी के 10 मिनटों में कोई चमत्कार का चौथा गोल.
अमित रोहिहास ने इस बार गोल दागा है. सपने में भी नहीं कोरियाई डिफेंस ने की हरमनप्रीत नहीं बल्कि अमित रोहिदास के पास गेंद जा रही है. अच्छा खेल भारत का. कोरियाई रशर को पता ही नहीं चला कि क्या हुआ. भारत ने 56 फीसदी समय तक इस मैच में गेंद का पोजेशन अपने पास रखा है. यह बता रहा है कि टीम इंडया किस तरह से गेम चला रही है.
चलिए अब दिलप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर बनाया. इंतजार किया और कोरियाई खिलाड़ी के पांव को निशाना बनाया. भारत की कोशिश लीड को बड़ा करने पर. अगर कोई चमत्कार नहीं हुआ तो भारत एशिया चैंपियन बनने जा रहा है और अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप का टिकट भी हासिल करने के करीब है.
भारत को अब कोई गलती नहीं करनी है.तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म हुआ. अब चौथा और आखिरी क्वार्टर का खेल चालू है. आखिरी के 15 मिनट में भारत और गोल करना चाहेगा और कोरिया को गोल करने से रोकेगा. भारत आज शानदार हॉकी खेलता हुआ दिख रहा है.
तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने में अब थोड़ा ही समय बचा है और उससे पहले भारत ने गोल अब 3-0 से आगे है. दिलप्रीत ने आखिरी सेकेंड में डिफ्लेक्शन दिखाकर गोल किया. हरमनप्रीत का सर्कल के अंदर अच्छा पास. उन्होंने ठीक डी पर खड़े राजकुमार को पास दिया. उन्होंने इसे गोल की तरफ मारा. दिलप्रीत ने इस बार कोई गलती नहीं की.
- Also qualified for the World Cup
- final match
- Five wins in the tournament
- Five-time champion South Korea
- Harmanpreet Singh's captaincy
- hockey asia cup
- Hockey Asia Cup 2025
- India became champion after 8 years
- India vs Korea
- India vs Korea Hockey Asia Cup
- India vs Korea Hockey Asia Cup Final
- indian men's hockey
- third quarter
Leave a comment