Home राजनीति महाराष्ट्र में अमित शाह बोले भाजपा को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं, CM फडणवीस ने दी सफाई
राजनीति

महाराष्ट्र में अमित शाह बोले भाजपा को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं, CM फडणवीस ने दी सफाई

Share
BJP does not need any crutches Amit Shah
CM फडणवीस ने दी सफाई
Share

महाराष्ट्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वैसाखी वाले बयान के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शाह के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि दोस्त वैसाखी नहीं होते हैं। दरअसल आगामी चुनाव के लिए कार्यकताओं में जोश भरते हुए अमित शाह ने सोमवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी को बैसाखियों की जरूरत नहीं।

BJP does not need any crutches Amit Shah
CM फडणवीस ने दी सफाई

पार्टी जब आपने बल पर चलती है राजनीतिक हलकों में अमित शाह के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं । हालांकि शाम होते होते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सफाई सामने आ गई है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ तीन दलों की गठबन्धन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा जो लोग इस टिप्पणी पर सवाल उठा रहे हैं वे वैसाखी का मतलब नहीं है। दोस्त वैसाखी नहीं होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण मुंबई के चर्च गेट स्टेशन के पास भाजपा के नए कार्यालय के उद्घाटन के लिए आए हुए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्ष का इस तरह सफाया हो की वे दूरबीन से भी नजर न आए ।

उन्होंने कहा हमने साबित कर दिया है कि परिवारवाद वाली पार्टियों की राजनीति अब इस देश में नहीं चलेगी । कम करने की राजनीति ही देश को आगे ले जाएगी । मोदी जी इसका सबसे अच्छा उदाहरण है । एक साधारण चाय बेचने वाले के घर में पैदा हुआ बच्चा अपने समर्पण , त्याग और कड़ी मेहनत के बल पर भारत का प्रधानमंत्री बना । शाह ने कहा मेरा मानना है कि जो पार्टी काम काज में लोकतंत को कायम नहीं रख सकती ।

यह सभी वंशवादी पार्टियों के लिए एक कड़ा संदेश है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर चलती है और कड़ी मेहनत करने वाले तथा प्रदर्शन के अधार पर पार्टी कार्यकर्ता पार्टी पदानुक्रम में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा मै बूथ अध्यक्ष था और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब परिवार से आते हैं और अपनी प्रतिबद्धता तथा त्याग के कारण तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि 2014 में भाजपा ने सम्मानजनक सीट बंटवारे की मांग की थी। लेकिन गठबंधन टूट गया । शाह ने कहा हमने लंबे समय के बाद अपने दम पर चुनाव लड़ा और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के साथ हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे । पहले हम राज्य के राजनीति में चौथे स्थान पर रहे लेकिन आज हम पहले नंबर की पार्टी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *