Home मनोरंजन वीडियो भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज चल रहा है, इंडिया गेट पर विदेशी लोगों की बनाई रील हुई वायरल
वीडियोमनोरंजन

भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज चल रहा है, इंडिया गेट पर विदेशी लोगों की बनाई रील हुई वायरल

Share
Reels made by foreigners went viral
विदेशी लोगों की बनाई रील हुई वायरल
Share

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो विदेशी शख्स साथ में इंडिया गेट पर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं वीडियो देख लोगों ने क्या कहा आजकल सोशल मीडिया का यूज बहुत ही बढ़ गया है। इंडिया में रहने वाला लगभग हर इंसान आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा।

Reels made by foreigners went viral
विदेशी लोगों की बनाई रील हुई वायरल

कुछ लोग रील बनाकर पोस्ट करते हैं और कुछ लोग उन्हीं रील्स को देखते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि आजकल भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज चल रहा है। भोजपुरी समझने और बोलने वाले लोग तो भोजपुरी गानों पर थिरक ही रहे हैं, इसके अलावा उन्हें न समझने वाले भी जमकर डांस कर रहे हैं।

अलग-अलग शो में लोग भोजपुरी गाना बजाने की मांग कर रहे हैं तो कई फिल्मों में भोजपुरी सिंगर्स हिंदी में गाना गा रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग इंडिया गेट के सामने डांस करते हुए रील बनाते दिखे होंगे। उसमें बहुत सारे लोग भोजपुरी गानों पर डांस करते दिखे होंगे।

अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी यही दिखा मगर डांस करने वाले लोग यूपी-बिहार या फिर इंडिया के नहीं है। वीडियो में दिखता है कि दो विदेशी शख्स एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं और भोजपुरी गाने पर बनाई रील के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके अपने डांस स्टेप्स हैं जिसे वो मजे से करते दिख रहे हैं आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘आजकल विदेशी लोगों में भी भोजपुरी गाने का क्रेज तेजी से बढ़ते जा रहा है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत सुंदर। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में कंटेंट कंज्यूमर बहुत है न, बस यही कारण है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बस व्यू के लिए है और वो जानते हैं कि इंडियंस उन्हें नंबर्स दे देंगे, कोई क्रेज नहीं है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *