NDA में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान ने आपात बैठक बुलाई है , जिसमें पार्टी के कई नेताओं शामिल होंगे। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी । वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालू यादव से मिलने पटना आ रहे हैं। जहां वे संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करेंगे और फिर लालू यादव से मुलाकात करेंगे।

NDA में सीट शेयरिंग को लेकर LJP के अध्यक्ष एवम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने गुरुवार को करीब दस बजे पदाधिकारी की आपातकालीन बैठक बुलाई है । पार्टी के मुख्यप्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि बैठक में बिहार चुनाव के सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के अलावा पार्टी के सभी सांसद , प्रदेश प्रधान महासचिव , उपाध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल होंगे ।
बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक का पहला दौर समाप्त हो चुका है। इस कड़ी में अब आगे बढ़ते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता राजद प्रमुख लालू यादव से मिलने पटना आ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की लालू यादव से मुलाकात गुरुवार को संभावित है।
हालांकि पार्टी समय को लेकर अब तक कुछ कहने की स्थिति में नहीं । कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , भूपेश बघेल , अधीर रंजन चौधरी गुरुवार को पटना आयेंगे , ये नेता पटना में संयुक्त रूप से प्रेस से बात करेंगे इसके बाद इनका लालू यादव से मिलने का कार्यक्रम है।
- All the MPs of the party
- Bihar assembly elections
- chirag paswan
- Chirag Paswan got a big shock
- chirag paswan ljpr
- chirag paswan LJPR NETA
- chirag paswan NDA NETA
- chirag paswan NETA
- Co-incharge of Bihar elections
- Election in-charge Arun Bharti
- Emergency meeting called on seat sharing
- Good news for Chirag Paswan too
- Lalu also became active
- LJP President
- National President Chirag Paswan
- Party's chief spokesperson Dr. Rajesh Bhatt
- Seat sharing in NDA
- State General Secretary
- Union Minister Chirag Paswan
- What is on Chirag Paswan's mind?
Leave a comment