Home खेल Asia Cup 2025 : सूर्यकुमार यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, एशिया कप में विरोधियों के छक्के छुड़ाते आएंगे नजर
खेल

Asia Cup 2025 : सूर्यकुमार यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट, एशिया कप में विरोधियों के छक्के छुड़ाते आएंगे नजर

Asia Cup 2025: Suryakumar Yadav passes fitness test, will be seen thrashing opponents in Asia Cup

Share
Asia Cup 2025
एशिया कप में विरोधियों के छक्के छुड़ाते आएंगे नजर
Share

एशिया कप 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव ने फिटनेस टेस्ट पास कर ली है और वो खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया टीम का ऐलान 19 अगस्त को किया जाएगा ।एशिया कप में सूर्यकुमार यादव के खेलने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे क्योंकि कुछ दिनों पहले ही उनके स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन हुआ था।

Asia Cup 2025
एशिया कप में विरोधियों के छक्के छुड़ाते आएंगे नजर

इसकी वजह से सबकी नजर इस पर टिकी हुई थी कि वो इस टूर्नामेंट के लिए समय से फिट हो पाएंगे या नहीं, लेकिन अब ये शंका दूर हो चुकी है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एशिया कप की टीम की घोषणा होने से पहले सूर्य कुमार यादव ने जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। और वो पूरी तरह से इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार है।

सूर्य कुमार यादव ने एशिया कप टीम के चयन से पहले बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। यादव ने जून में जर्मनी के म्यूनिख में पेट के दाहिने निचले हिस्से में हर्निया की सर्जरी करवाई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI के एक सूत्र ने की उन्होंने अपनी फिटनेस साबित कर ली है और एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के कप्तानी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

वह कुछ दिन पहले तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, जहां वो रिहैब कार्यक्रम से गुजरे और अब उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है। वह भारतीय टीम की चयन बैठक में शामिल होंगे। एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। और भारत को 14 सितम्बर को पाकिस्तान से खेलना है। सीनियर चयन समिति मंगलवार को मुंबई में टीम चुनने के लिए बैठक करेगी।

आपको बता दें कि सूर्य कुमार यादव को टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टी 20 टीम के कप्तान बनाया गया था। और तब से टीम इंडिया का प्रदर्शन टी 20 प्रारूप में काफी अच्छा रहा है। सूर्य कुमार यादव ना सिर्फ बतौर कप्तान ब्लैक बतौर बल्लेबाज भी भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। और वो एशिया कप में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *