Home मनोरंजन Ladki Ka Dance video : बेटियों के साथ ‘चौधरी’ गाने पर डांस करते पिता ने जीता दिल, लोग बोले – लड़की के पापा होना है सबसे बड़ी खुशी
मनोरंजनवीडियो

Ladki Ka Dance video : बेटियों के साथ ‘चौधरी’ गाने पर डांस करते पिता ने जीता दिल, लोग बोले – लड़की के पापा होना है सबसे बड़ी खुशी

Share
Ladki Ka Dance video
बेटियों के साथ 'चौधरी' गाने पर डांस करते पिता ने जीता दिल
Share

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो ने हर पिता और बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाया है. चौधरी गाने पर पिता और बेटियों का डांस देख हर कोई हो गया भावुक सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ खास वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधा दिल को छू जाते हैं।

Ladki Ka Dance video
बेटियों के साथ ‘चौधरी’ गाने पर डांस करते पिता ने जीता दिल

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ लोकप्रिय हरियाणवी गाना ‘चौधरी’ पर दिल खोलकर डांस करता नजर आ रहा है. यह वीडियो सिर्फ एक डांस वीडियो नहीं है, बल्कि यह उस गहरे और प्यारे रिश्ते की झलक है जो एक पिता और उसकी बेटियों के बीच होता है वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बेटियां अपने पापा के साथ एक-एक स्टेप पर ताल मिलाकर डांस कर रही हैं.

पिता भी पूरे जोश और उत्साह के साथ बेटियों का साथ निभा रहे हैं. इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि यह दिखाता है कि बेटियां अपने पिता की जिंदगी में कितनी अहमियत रखती हैं. वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. लोगों ने कहा – ‘गर्ल डैड्स हैं सबसे लकी’.

किसी ने लिखा – “ऐसा बाप हर बेटी को मिले,” तो कोई बोला – “लड़की के पापा होना वाकई बहुत खास होता है इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @takarugang नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 3 करोड़ 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 36 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

वीडियो पर लोग प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं. तरह की वीडियो हमें यह याद दिलाते हैं कि बेटी सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि वह पिता के जीवन की मुस्कान होती है. बेटियां जब अपने पिता के साथ खुलकर हंसती-गाती हैं, तो वही पल जिंदगी का सबसे कीमती तोहफा बन जाते हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और जानें

पढ़ें और रोचक खबरें व विशेष रिपोर्ट्स