एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 200 रन का आंकड़ा पार किया. इस दौरान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक अहम पारी खेली. लेकिन इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना घटी, जो इससे पहले कभी भी देखने को नहीं मिली थी. टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की.

इस मुकाबले में भारतीय टीम 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही. इस एडिशन में वह 200 रन बनाने वाली पहली टीम भी बनी. जिसमें सबसे बड़ा योगदान अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का रहा. तिलक वर्मा ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक दमदार पारी खेली, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना घटी, जो इससे पहले कभी भी देखने को नहीं मिली थी.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए अहम पारी खेली. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तिलक ने 34 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
हालांकि, वह अर्धशतक से महज एक रन दूर रह गए. पारी के आखिरी ओवर में तिलक वर्मा के पास अर्धशतक पूरा करने का मौका भी था, लेकिन टीम के लिए उन्होंने अपने अर्धशतक की कुर्बानी दे दी. उन्होंने अक्षर पटेल का स्ट्राइक पर रखना सही समझा, जिसके चलते टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर सकी.
इस पारी के साथ तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार 49 रन पर नाबाद रहे. तिलक ने इससे पहले 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भी 49 रन पर नाबाद रहकर पवेलियन लौटने का अनुभव किया था. इसी के साथ वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार 49 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे.
इससे पहले किसी भी बल्लेबाज के साथ ऐसी घटना नहीं घटी थी टीम इंडिया को इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. टीम इंडिया ने इसका पूरा फायदा उठाया और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए. तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी एक दमदार पारी खेली. वह 31 गेंदों पर 61 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े. उनके अलावा, संजू सैमसन ने भी 23 गेंदों पर 39 रन बनाए. आखिर में अक्षर पटेल ने 15 गेंदों पर 21 रनों की नाबाद पारी खेली.
- Abhishek Sharma
- Abhishek Sharma and Sanju Samson
- Abhishek Sharma and Shubman Gill
- Abhishek Sharma and Tilak Varma
- Abhishek Sharma bastman
- Abhishek Sharma cricketer
- Abhishek Sharma indian player
- Abhishek Sharma indian team
- Abhishek Sharma owns a BMW 320d
- Abhishek Sharma's net worth
- Akshar Patel
- Akshar Patel's strike
- Asia Cup 2025
- Asia Cup 2025 Highlights
- Asia Cup 2025 starts from today
- Asia Cup 2025 T20
- How much property does Abhishek Sharma own?
- in T20 Internationals
- IND vs PAK Asia Cup 2025
- Indian batsman Tilak Varma
- Opener Abhishek Sharma
- star of team india
- Super 4 of Asia Cup 2025
- Super-4 Round of Asia Cup 2025
- T20 Asia Cup 2025
- team india
- team india for asia cup
- This happened to someone for the first time in T20I
- Tilak Varma
- Tilak Varma in T20 Internationals
- Tilak Varma INDIAN TEAM PLAYER
- Tilak Varma vs SL
- Tilak VarmaCRICKETER
- Tilak VarmaTilak Varma
- What happened to Tilak Varma?
- Who will be the game changer for Team India?
- Young batsman Tilak Varma
Leave a comment