सोशल मीडिया पर एक सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ड्रोन बीच शो में उनके चेहरे से आकर टकरा जाता है। सोशल मीडिया ने देश और दुनिया की सीमाओं को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में एक सिंगर स्टेज पर गा रही थी और अचानक ड्रोन आया और चेहरे से टकरा गया।

चेहरे से टकराते ही सिंगर को चोट लग गई और लोग उन्हें बचाने के लिए भागने लगे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बीते 30 अगस्त को पेरू देश के चिकलायो शहर में सिंगर सुजाना अलवर्डो स्टेज पर गा रही थी। मंच भव्य था और बैंड की पूरी टीम अपने सुरों को साधने में लगी थी। सुजाना भी माइक लेकर नीचे खड़े लोगों को गाना सुनाती हैं। लेकिन इसी दौरान एक ड्रोन आता है जो शायद कॉन्सर्ट को रिकॉर्ड करने के उद्देश्य से उड़ रहा था।
Cantora é atingida por drone durante show.
— Tumulto BR (@TumultoBR) September 4, 2025
O que era para ser um registro especial de um show terminou em acidente no último fim de semana, em Chiclayo, ao norte do Peru. A cantora Susana Alvarado, do grupo Corazón Serrano, foi surpreendida quando um drone, usado para filmar o… pic.twitter.com/HB3rQnJtwp
लेकिन ये ड्रोन सीधे सुजाना के चेहरे पर टकरा जाता है। टकराने के बाद सुजाना काफी असहज हो जाती हैं। इस हादसे को देखने के बाद वहां मौजूद लोग भी उनकी मदद के लिए भागते हैं। इसके बाद सुजाना को मदद के लिए स्टेज के लोग अपने पास ले जाते हैं। थोड़े ही देर में सब ठीक हो जाता है और सुजाना भी फिर से अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन करने लगती हैं।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। वायरल वीडियो के कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा कि शायद कैमरे वाले ड्रोन की सेटिंग गड़बड़ा गई है। वहीं कुछ लोगों ने सिंगर को चोट लगने को लेकर भी अपनी चिंता दर्ज कराई है। साथ ही कुछ लोगों ने इसे ड्रोन उड़ाने वाले की लापरवाही का नतीजा भी करार दिया है।
- ajab
- ajab gajab dance video
- ajab gajab ka video vira
- ajab gajab snake ka video
- ajab gajab video
- Ajab Gajab Viral Video
- Dadi ka gajab video
- Ladki gajab dance
- shakhs ajab gajab video
- shakhs ka gajab video viral
- Singer
- Singer ka stage show video
- Singer ka stge show
- Singer ka video
- Singer viral video
- Singer's video goes viral
- Suddenly the drone came and the face got spoiled
- The singer was singing on stage
Leave a comment