अपशब्दों के इस्तेमाल के मामले में एनडीए की ओर से 4 सितंबर को बिहार में पांच घंटे के बंद का आह्वान किया गया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा है कि किसी भी मां के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। तेज प्रताप यादव से एक इंटरव्यू के दौरान जब इस मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन चीजों से सभी को बचना चाहिए।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा, “किसी भी व्यक्ति विशेष, किसी के परिवार के ऊपर, किसी की मां और बहन के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।” तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिसने भी ऐसा किया है, उसे सजा होनी चाहिए तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “मां से हम भी प्रेम करते हैं, हमारी भी मां है, आपकी भी मां है, मां का स्थान भगवान से भी ऊंचा है।” तेज प्रताप यादव ने कहा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, वह अपना काम कर रहे हैं और हम लोग अपना काम कर रहे हैं।
एनडीए की ओर से इसे लेकर 4 सितंबर को बिहार में पांच घंटे के बंद का आह्वान किया गया था। तेज प्रताप यादव को लालू प्रसाद यादव ने जुलाई में पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के इस मामले में दोहरे मापदंड हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा था, “किसी की भी मां को अपशब्द नहीं कहने चाहिए लेकिन सवाल यह उठता है कि रेवन्ना के प्रचार में पीएम मोदी जाते हैं, 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड का बयान पीएम मोदी ने दिया, सोनिया गांधी को गालियां दी गई, मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए गए।” उन्होंने पूछा कि जब यह सब हुआ तब प्रधानमंत्री कहां थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि एक बेटे के तौर पर यह घटना उनके लिए बेहद दुख देने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि जो गालियां उनकी मां को दी गई हैं, वह देश की हर मां का अपमान है। पीएम मोदी इस दौरान भावुक भी हो गए थे। मोदी ने कहा कि उनकी मां ने काफी गरीबी में उन्हें पाला है।
- Former Minister Tej Pratap Yadav
- Leader of Opposition Tejashwi Yadav
- Leader Tejashwi Yadav
- PM Modi
- PM Modi and President Zelensky
- PM Modi and Xi Jinping
- PM Modi and Xi Jinping meeting
- PM Modi congratulated
- PM Modi inaugurated it
- PM Modi spoke to Ukrainian President Zelensky
- PM Modi will address the nation for the 12th time
- Rashtriya Janata Dal leader Tejashwi Yadav
- RJD leader Tejashwi Yadav
- Seven big things from PM Modi's speech
- Seven important points from PM Modi's speech from Red Fort
- Tej Pratap Yadav
- Tej Pratap Yadav said
- Tejashwi Yadav
- Tejashwi Yadav Dance
- Tejashwi Yadav ka video dance
- Tejashwi Yadav NETA
- Tejashwi Yadav RJD NETA
- Tejashwi Yadav RJD PARTY NETA
- Tejashwi Yadav wrote
- The status of a mother is higher than that of God
Leave a comment