दुबई में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के छठे मुकाबले में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। खासतौर से पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया।

नतीजा पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 127 रन ही बना पाई। 9 विकेट में से 6 विकेट भारतीय स्पिनरों ने चटकाए। इस दौरान कुलदीप ने इतिहास रच दिया। क्या है वह रिकॉर्ड, चलिए जानते हैं। दुबई में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय स्पिनरों की क्लास देखने को मिली।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत ठहराते हुए 127 रन पर रोक दिया इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 9 विकेट गंवाए। 9 में से 6 विकेट भारतीय स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे। कुलदीप यादव ने 3, अक्षर पटेल ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट चटकाया।
कुलदीप यादव ने पिछले मुकाबले की तरह यहां भी अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी। उन्होंने 13वें ओवर की चौथी और 5वीं गेंद पर हसन नवाज और मोहम्मद नवाज को आउट किया। हालांकि, वह हैट्रिक लेने से चूक गए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 4.50 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए केवल 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
उन्होंने हसन नवाज, मोहम्मद नवाज और साहिबजादा फरहान को आउट किया कुलदीप यादव ने यूएई के खिलाफ मैच में 2.1 ओवर में केवल 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे और अब पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया.
इसके साथ ही कुलदीप यादव ने टी20 एशिया कप में बैक टू बैक 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं टी20 क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के दबदबे की बात करें तो पिछले 8 मुकाबले में उसने विरोधी टीम को 5 बार ऑलआउट किया है, जबकि 3 बार 9 विकेट गिराए है
- A unique feat was done before the Asia Cup
- Asia Cup
- Asia Cup 2025
- Asia Cup 2025 Highlights
- Asia Cup 2025 T20
- Asia Cup from 9 to 28 September
- asia cup team
- Big statement on bowling
- IND vs PAK
- IND vs PAK Asia Cup 2025
- IND vs PAK match
- IND vs PAK T20
- IND vs PAK T20 Match
- Indian spinners
- Kuldeep created history
- Kuldeep Yadav
- Kuldeep Yadav balller
- Kuldeep Yadav spinner
- Kuldeep's wrist magic worked on Pakistan
Leave a comment