लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने वोट चोरी मामले में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि गृह मंत्रालय मामले की निगरानी कर रहा है। रेलवे/दूरसंचार मंत्रालय संचार पर रोक लगा रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बना हुआ है।देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक और बड़े संस्थान और वैधानिक निकाय पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को एक वृत्तचित्र के लिंक के साथ एसएमएस भेजने के आवेदन को इस आधार पर खारिज कर दिया कि यह “विरोध प्रदर्शन से संबंधित सामग्री” है।
वोट चोरों की 'उल्टी गिनती' शुरू… pic.twitter.com/iSFReDjq3Y
— Congress (@INCIndia) September 8, 2025
कांग्रेस के अनुसार वृत्तचित्र इस पर है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कथित “वोट चोरी” कैसे हुई विपक्षी दल ने यह भी दावा किया कि यह ‘‘महाराष्ट्र चुनाव में धोखाधड़ी का संकेत’’ है और सूचना को दबाने के लिए सरकार के विभिन्न अंगों द्वारा समन्वित कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस के दावों पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आ सकी है।
कांग्रेस के डेटा एनालिटिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में अपने कार्यकर्ताओं को यूट्यूब वृत्तचित्र ‘‘महाराष्ट्र 2024 चुनाव कैसे चुराया गया’’ के लिंक का एसएमएस भेजना चाहती थी और सरकारी प्रक्रिया के अनुसार, अनुमोदन के लिए ट्राई के पास एक आवेदन दायर किया गया था।
उन्होंने दावा किया कि ट्राई ने एसएमएस भेजने की अनुमति यह कहते हुए अस्वीकार कर दी कि यह ‘विरोध से संबंधित सामग्री’ है। चक्रवर्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘गृह मंत्रालय, निर्वाचन आयोग और दूरसंचार नियामक के बीच जानकारी को दबाने के लिये इतना सटीक तालमेल कैसे हो सकता है? क्या महाराष्ट्र चुनावी धोखाधड़ी के दोष के स्पष्ट संकेतों के लिए इससे अधिक कुछ और चाहिए,
जब सरकार की विभिन्न अंग मिलकर जानबूझकर सूचनाओं को छिपाने और दबाने की कोशिश कर रहे हैं?’’ उन्होंने अधिकारियों द्वारा भेजे गए संदेश का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें उसके आवेदन को इस आधार पर खारिज कर दिया गया था कि यह “विरोध प्रदर्शन से संबंधित सामग्री” है।
चक्रवर्ती की पोस्ट को टैग करते हुए, लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘…जब कांग्रेस ने इस लिंक के साथ एक साधारण एसएमएस भेजने की कोशिश की, तो ट्राई ने इसे ‘विरोध प्रदर्शन सामग्री’ कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस सेंसरशिप श्रृंखला को कौन नियंत्रित करता है? श्री अमित शाह
- Allegations of collusion between three
- Bihar Politics
- Congress
- Congress got angry on a big institution
- congress leader
- Congress leader Jairam Ramesh
- Congress leader Rahul Gandhi
- Congress neta
- Congress party
- Congress party of india
- Congress party on SIR of Election Commission
- Congress said Photoshop is good
- Congress Whip Manickam Tagore
- congress workers
- Home Ministry
- Jairam Ramesh congress neta
- Jairam Ramesh congress party neta
- Ministry of Railways/Telecom
- Opposition party Trinamool Congress
- Rahul Gandhi CONGRESS neta
- Rahul Gandhi congress party
- Rahul Gandhi congress party neta
- Sonia Gandhi CONGRESS NERA
- Sonia Gandhi CONGRESS PARTY
- Sonia Gandhi CONGRESS PRESIDENT
- Telecom Regulatory Authority of India
- Trinamool Congress MP Saket Gokhale
Leave a comment