Home राजनीति Bihar Election Survey : कौन बनेगा बिहार सीएम? ताजा सर्वे में तेजस्वी और प्रशांत किशोर की छलांग, नीतीश का ग्राफ गिर रहा
राजनीति

Bihar Election Survey : कौन बनेगा बिहार सीएम? ताजा सर्वे में तेजस्वी और प्रशांत किशोर की छलांग, नीतीश का ग्राफ गिर रहा

Share
Bihar Election Survey
नीतीश का ग्राफ गिर रहा
Share

बिहार विधानसभा चुनाव में पसंदीदा सीएम कैंडिडेट को लेकर सी वोटर के ओपिनियन पोल सर्वे के अक्टूबर महीने के नतीजे जारी हो गए हैं। इसमें तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर की रेटिंग में उछाल आया है तो नीतीश कुमार का ग्राफ गिरा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है।

Bihar Election Survey
नीतीश का ग्राफ गिर रहा

पहले चरण का नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जारी हुए पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार के ताजा सर्वे में राष्ट्रीय जनता दल यूं के नेता तेजस्वी यादव और जन सूरज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के ग्राफ में हल्का उछाल आया है। वही , मौजूदा सीएम नीतीश कुमार का ग्राफ गिरा है। पॉलिटिकल रिसर्च एजेंसी सी वोटर ने शुक्रवार को अक्टूबर महीने के बिहार के पसंदीदा मुख्यमंत्री कैंडिडेट सर्वे के आंकड़े जारी किए ।

इसमें 36.3 प्रतिशत प्वाइंट के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार दिखाया गया है। दूसरे नंबर पर प्रशांत किशोर है पीके को 23.2 प्रतिशत रेटिंग मिली है। वही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार 15.9 प्रतिशत रेटिंग मिली है। वही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार 15.9 प्रतिशत फीसदी रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है।

चुनावी साल में हर महीने जारी हो रहे इस सर्वे के आंकड़े में काफी उतर चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद तेजस्वी लगातार शीर्ष पर बने हैं। RJD नेता को फरवरी में जहां 40 प्रतिशत से ज्यादा लोग सीएम कैंडिडेट के रूप में पसंद करते थे। अगस्त तक उनका ग्राफ गिरकर 31.3 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालांकि सितंबर में उन्होंने छलांग लगाई और उनकी रेटिंग 35 फीसदी से ऊपर पहुंच गई ।

अब अक्टूबर में भी उनकी बढ़त हुई और आंकड़ा 36 प्रतिशत से अधिक हो गया है। सी वोटर के सर्वे में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर की रेटिंग सितंबर में 23.1 प्रतिशत थी , जो अक्टूबर में हल्की बढ़त के साथ 23.2 प्रतिशत हो गई है। फरवरी में वे 14.9 प्रतिशत लोगों के ही पसंदीदा सीएम कैंडिडेट थे । बाद के महीनों में उन्होंने छलांग लगाते हुए नीतीश कुमार को सर्वे रेटिंग में पछाड़ दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *