बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं आज यानी 11 नवंबर को दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन दोनों के ही सहयोगियों दलों की प्रदर्शन ही निश्चित करेगा। की बिहार का ताज किसके सजने वाले हैं।

इस चरण में छोटी पार्टियों को मिलने वाली सीटों की संख्या ज्यादा है। एनडीए की बात करें तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा कुल 28 में से 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनडीए में चिराग को कुल 29 सीटें मिली थीं। इनमें से एक प्रत्याशी का नॉमिनेशन रद्द हो गया था। लोकसभा चुनाव में 100 परसेंट स्ट्राइक रेट की वजह से एनडीए में उनकी मांग को नजरअंदाज नहीं किया गया और उन्हें 29 सीटें दे दी गईं । वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की HAM पार्टी के सभी 6 उम्मीदवार इसी चरण में किस्मत आजमा रहे हैं।
पासवान और मांझी दोनों ही दलित चेहरे हैं । वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी कुल 6 में से 4 सीटों पर इसी चरण में किस्मत आजमा रही है। उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है। महागठबंधन की बात करें तो मगध क्षेत्र में उसकी किस्मत का फैसला हो सकता है। पिछले चरण में राजद के अगुवाई वाले गठबन्धन ने यहां 26 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी।
इसी चरण में कुल 61 में से 37 सीटों पर कांग्रेस भी मैदान में हैं। इसके अलावा मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी 12 में से 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2.6 परसेंट निषाद वोटो के चलते महागठबंधन ने मुकेश साहनी की पार्टी पर दाव लगाया है। बता दें कि 2020 के चुनाव में सहनी एनडीए का हिस्सा थे। तिरहुत रीजन में एनडीए की मजबूत पकड़ बताई जाती है। इस क्षेत्र में एनडीए के पास 30 में से 23 सीटें हैं।
वहीं मंगलवार को होने वाले चुनाव में मधुबनी की कुल 10में से 8 सीटों पर मतदान होना है। सीमांचल की बात करें तो यहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है। और यहां से ओवैसी की पार्टी AiMIM भी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में उनकी पार्टी ने 24 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज किया है। प्रशांत किशोर ने इस बार बिहार की राजनीति में बड़ा दखल दिया है।
दो गुटों के बीच में होने वाले चुनाव में प्रशांत किशोर ने कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। पहले चरण की बात करें तो एनडीए से जेडीयू 57 सीटों पर मैदान में हैं। और भाजपा 48 सीटों पर लड़ रहा था। वहीं इस चरण में जेडीयू 44 और भाजपा 53 सीटों पर मैदान में हैं। महागठबंधन में राजद 71 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। और सीपीआई 6 सीटों पर मैदान में हैं।
- Amit Shah persuaded Upendra Kushwaha
- Bihar assembly
- Bihar Assembly Election
- Bihar Assembly Election 2025
- Bihar assembly elections
- Bihar assembly elections 2025
- Bihar Election
- Bihar Election 2025
- Bihar Election Survey
- Bihar Election Survey 2025
- Bihar Elections
- Bihar Elections 2025
- Chief Upendra Kushwaha
- chirag paswan
- Chirag Paswan got a big shock
- chirag paswan ljpr
- chirag paswan LJPR NETA
- chirag paswan NDA NETA
- chirag paswan NETA
- Chirag Paswan will face a setback in the Bihar elections
- Co-incharge of Bihar elections
- Good news for Chirag Paswan too
- How tough is the competition?
- In the second phase of Bihar
- Jitan Ram Manjhi and Upendra Kushwaha
- National President Chirag Paswan
- NDA candidate Upendra Kushwaha
- Pawan Singh and Upendra Kushwaha
- President Upendra Kushwaha
- RLSP President Upendra Kushwaha
- The fate of the NDA and the Grand Alliance
- Union Minister Chirag Paswan
- upendra kushwaha
- Upendra Kushwaha created a stir
- Upendra Kushwaha has won the Mahua seat in Vaishali district.
- Upendra Kushwaha is upset over the Mahua seat.
- upendra kushwaha neta
- Upendra Kushwaha rlm party
- Upendra Kushwaha upset after seat sharing
- Voting for the first phase of Bihar elections
- What is on Chirag Paswan's mind?
Leave a comment