एशिया मेंस हॉकी में बुधवार को मलेशिया ने जीत का क्रम जारी रखा। सुपर-4 के मुकाबले में उसने चीन को 2-0 से मात दी। चीन इस मैच में एक भी गोल नहीं कर सका। मलेशिया के लिए चोलन सैयद और अनुर अखिमुल्लाह ने गोल दागे। राजगीर में आयोजित प्रतियोगिता का यह पहला ऐसा मैच रहा, जिसमें चार ग्रीन और तीन यलो कार्ड दिए गए।

चीन को दो और मलेशिया को एक यलो कार्ड दिखाए गए। ग्रीन कार्ड में दो-दो के साथ दोनों टीमें रहीं। सुपर-4 में दोनों टीमों ने उम्दा खेल दिखाया लेकिन जीत मलेशिया की हुई। पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मगर गोल नहीं हो सका। तीसरे क्वार्टर के 45वें मिनट पर मलेशिया ने मैच का पहला गोल दाग 1-0 की बढ़त ले ली।
चौथे क्वार्टर के 47वें मिनट में एक और गोलकर मलेशिया ने 2-0 की बढ़त ले ली। आखिर के 13 मिनट में कोई गोल नहीं हुए, अंत में मलेशिया ने चीन को 2-0 से हरा दिया। वहीं, दूसरी तरफ एशिया मेंस हॉकी में चाइनीज ताइपे को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।
राजगीर खेल परिसर में जापान ने बुधवार को दूसरी विजय हासिल करते हुए उसे 2-0 से पराजित कर दिया। मुकाबले के दोनों गोल फील्ड से पड़े।पहले क्वार्टर में दो गोल दाग जापान ने बढ़त बनाई, जो अंत तक बनी रही। खेल के पांचवें और 11वें मिनट में गोल कर जापान ने चाइनीज ताइपे को झटका दिया। दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं पड़े। हालांकि, जीत के अंतर को बड़ा करने के लिए जापान को छह पेनाल्टी कार्नर मिले, जिसमें वह एक का भी लाभ नहीं ले सका।
- against super-4
- Asia Cup 2025 Highlights
- Asia Cup Hockey
- Asia Cup Hockey 2025
- Asia Men's Hockey
- Asia Men's Hockey 2025
- beat China 2-0
- Cholan Syed and Anuar Akhimullah
- Competition held in Rajgir
- Fourth consecutive win in Asia Cup
- India vs Malaysia
- Japan gives a shock to Chinese Taipei
- Malaysia continues their winning streak
- Rajgir Sports Complex
- Show Malaysia a yellow card
- Tough fight between the two teams
- with two each in green card
Leave a comment