भारतीय सेलेक्टर्स 19 अगस्त को मुंबई में एशिया कप के लिए टीम चुनने के लिए बैठक करेंगे. इसके बाद 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी. इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों के लिए अभी भी टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है.

इसमें स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और आक्रामक गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल हैं. टीम सेलेक्शन से पहले अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया कि सेलेक्टर्स ओपनर के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ ही जाने वाले हैं क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सेलेक्टर्स से एशिया कप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदा ओपनिंग जोड़ी के साथ ही बने रहने की उम्मीद है.’
This Should Be Our Asia Cup Squad #AsiaCup #AsiaCup2025 pic.twitter.com/xQLX3kG4dx
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) August 17, 2025
बता दें कि ये दोनों ही बल्लेबाज पिछली कुछ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भारत के लिए ओपनिंग की भूमिका निभा रहे हैं और दमदार प्रदर्शन भी किया है. सैमसन और अभिषेक का पहले ही गेंद से आक्रामक अंदाज विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेल देता है.ऐसे में अगर एशिया कप में ये दोनों बल्लेबाज ही ओपनिंग करने उतरते हैं। तो गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी ।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि तीसरे ओपनर बल्लेबाज केलिए हमेशा जगह होती है और शुभमन गिल का नाम चर्चा में आना तय है. हालांकि, यशस्वी जायसवाल इस भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार हैं. 9 से 28 सितंबर तक होने वाले एशिया कप के लिए इनमें से किसी एक के चुने जाने की उम्मीद है, जिसमें जायसवाल का पलड़ा भारी लग रहा है. हो सकता है कि इनमें से किसी का भी चयन न हो, लेकिन फिलहाल गिल इस दौड़ में पीछे चल रहे हैं.
बशर्ते गौतम गंभीर टेस्ट कप्तान के लिए कोई मजबूत दावेदारी पेश न करें. टीम में अन्य बल्लेबाजों में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह शामिल हो सकते हैं. हालांकि, एक और बल्लेबाजी स्थान अभी तय होना बाकी है. शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर दावेदार हैं. श्रेयस अय्यर शायद उतने भाग्यशाली न हों, जिन्होंने आईपीएल फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स के लिए आगे बढ़कर नेतृत्व किया था और बल्ले से भी रनों का अंबार लगाया. जितेश शर्मा के दूसरे विकेटकीपर की जगह लेने की उम्मीद है.
- Aggressive bowler Mohammed Siraj
- Asia Cup 2025
- india cricket team
- Mohammed Siraj
- Mohammed Siraj cricket player
- Mohammed Siraj dangerous baller
- Mohammed Siraj fastest baller
- Mohammed Siraj indian baller
- Mohammed Siraj indian team player
- Samson and Abhishek
- Shubhman Gill
- Shubhman Gill cricket player
- Shubhman Gill indian team
- Shubhman Gill player
- Star batsman Shubman Gill
- T20 International Series
- team india for asia cup
- The opposing teams will tremble!
- These two dangerous batsmen will open for India
- Yashasvi Jaiswal
- Yashasvi Jaiswal bastman
- Yashasvi Jaiswal cricket player
- Yashasvi Jaiswal indian bastman
- Yashasvi Jaiswal indian player
Leave a comment