Home अभी ट्रेंड में Desi Jugaad Video : ‘हवा खाने’ का ऐसा देसी जुगाड़ देखा है? लड़कों ने लगाया गजब का दिमाग
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

Desi Jugaad Video : ‘हवा खाने’ का ऐसा देसी जुगाड़ देखा है? लड़कों ने लगाया गजब का दिमाग

Share
Desi Jugaad Video
लड़कों ने लगाया गजब का दिमाग
Share

सोशल मीडिया पर आपने एक से बढ़कर एक अनोखे जुगाड देखे होगें। इस बार भी एक ऐसा ही जुगाड वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। इंटरनेट की दुनिया में जब भारतीयों के देसी जुगाड सामने आते है तो बड़ी बड़ी तकनीकें भी कही ना कहीं फैल होती हुई दिखाई देती है। इस बार भी एक ऐसा ही जुगाड वीडियो वायरल हो रहा है।

Desi Jugaad Video
लड़कों ने लगाया गजब का दिमाग

वीडियो में उस समय की स्थिति को दर्शाया गया है। जब पंखा एक हो और हवा खाने वाले अनेक हो ऐसे में एक साथ हवा खाने के लिए लड़की ने जो देसी जुगाड अपनाया उसे देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो को एक्स पर @anujd4224 नामक हैंडल से शेयर किया गया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है ये तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फर्राटा पंखे के आगे दो लड़के लेटा हुआ है। दोनों के बीच पंखे को खुद की और घुमाने की जहोजिहाद चल रही होती है। तभी अचानक एक लड़का गुस्सा जाता है। और अपने पैजामे को पंखे पर बांध देता है। इससे हवा दो हिस्सों में बांटकर पैजामे के पैर वाले दोनों हिस्सों से निकलने लगती है।

वीडियो को अब तक 94 हजार से ज्यादा लोग ने देखा है। इस वीडियो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि जी दिमाग भारतीयों के पास है वह दुनिया में किसी के पास नहीं है । दूसरे ने लिखा कि निंजा तकनीक है देस से बाहर नहीं जाने चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि वाह यह तो नया आविष्कार है। वहीं एक अन्य ने लिखा है कि भारत दिन व दिन तरक्की करते जा रहा है। मुझे लगता है इसे हमें पेंटेट करा लेना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *