Home खेल IND vs PAK : तिलक वर्मा को इतना बड़ा जीवनदान… पाकिस्तान की हार का असली मुजरिम तो ये है, जीता हुआ मैच भारत को किया गिफ्ट
खेल

IND vs PAK : तिलक वर्मा को इतना बड़ा जीवनदान… पाकिस्तान की हार का असली मुजरिम तो ये है, जीता हुआ मैच भारत को किया गिफ्ट

Share
IND vs PAK Match
पाकिस्तान की हार का असली मुजरिम तो ये है
Share

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। इस मैच में भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। तिलक वर्मा को पाकिस्तान के विकेटकीपर ने एक बड़ा जीवनदान दिया था एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की।

IND vs PAK Match
पाकिस्तान की हार का असली मुजरिम तो ये है

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने बोर्ड पर 146 रन लगाए। जवाब में टीम इंडिया ने जैसे-तैसे आखिरी ओवर में इस टारगेट को चेज कर लिया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम आखिर तक जीत के करीब बनी हुई थी लेकिन उनके विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस से इतनी बड़ी गलती हो गई कि तिलक वर्मा टीम को जिता ले गए।

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर 69 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। तिलक उस वक्त बैटिंग करने आए थे जब भारतीय टीम 20 रन पर 3 विकेट गंवाकर फंसी हुई थी। लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा और आखिरी ओवर तक खड़े रहकर भारत को मैच जिता दिया।

तिलक को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है। टीम इंडिया की पारी के 14वें ओवर में शिवम दुबे को सैम अयूब ने एक फूल गेंद फेंकी दुबे ने एक तेज शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैंन की और गई तभी दोनों बल्लेबाज दौड़ पड़े। तिलक वर्मा दूसरे रन के लिए भी क्रीज से निकल गए थे।

लेकिन इतने ही दुबे ने मना कर दिया। तिलक क्रीज से काफी बाहर थे और आराम से रन आउट हो सकते थे। लेकिन पाकिस्तान के विकेट कीपर मोहम्मद हरीश थ्रो को कलेक्ट कर विकेट पर समय से नहीं मार पाए और तिलक रन आउट होने से कुछ ही इंच बच गए । तिलक वर्मा जिस वक्त रन आउट होने से बचे। थे उस वक्त वो 36 गेंद पर सिर्फ 37 रन बनाकर खेल रहे थे।

इसके बाद हरीश रऊफ के ओवर में तिलक ने जमकर अटैक किया और 17 रन लुट लिए वहां से भारतीय टीम ने अपनी जीत लगभग पक्की कर ली थी। फिर हर ओवर के साथ भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन लुट लिए । मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 146 रन लगाए थे। इस टारगेट को टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में चेज कर लिया। तिलक वर्मा ने नोट आउट 69 रन की पारी खेली। भी 22 गेंद पर 33 रन की पारी शिवम दुबे ने खेली

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *