Home खेल पाकिस्तान की क्लास लगाने वाले अभिषेक शर्मा, कितनी संपत्ति के हैं मालिक
खेल

पाकिस्तान की क्लास लगाने वाले अभिषेक शर्मा, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Share
Abhishek Sharma who taught Pakistan a lesson
पाकिस्तान की क्लास लगाने वाले अभिषेक शर्मा
Share

एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार जीत दर्ज करती जा रही है। टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। इसमें सबसे बड़ा योगदान अभिषेक शर्मा का रहा जिन्होंने विस्फोटक पारी खेली। आइए जानते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है। अभिषेक शर्मा ने मैदान में उतरते ही धमाका करना शुरू कर दिया।

Abhishek Sharma who taught Pakistan a lesson
पाकिस्तान की क्लास लगाने वाले अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने केवल 74 रनों की दमदार पारी खेली जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड दिया गया अभिषेक शर्मा का फॉर्म इस टूर्नामेंट में दमदार रहा है। उन्होंने अब तक 160 रन बना लिए हैं और वे इस सीजन के टॉप स्कोरर रहे हैं। वे जिस लय में दिख रहे हैं ऐसा लग रहा है कि वे इसी पोजिशन पर टूर्नामेंट का अंत करने वाले हैं।

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मैच में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था और वे टी20ई में दो बार पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक ने इससे पहले भी ग्रूप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ ही ये किया था .

अभिषेक शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर 2024 में शुरू हुआ और उन्होंने जल्द ही अपनी छाप छोड़ी। 2025 तक, यह लेफ्टी बल्लेबाज़ बीसीसीआई के ग्रेड सी केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा है और उसे ₹1 करोड़ का वार्षिक वेतन मिलता है अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे।

उन्हें टीम ने 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। ऐसे में उन्हें इतने पैसे मिले थे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभिषेक शर्मा के पास BMW 320d है, जो वर्तमान पीढ़ी की BMW 3 सीरीज़ का एक हिस्सा है। यह लग्ज़री सेडान अपनी बेहतरीन हैंडलिंग, कुशल डीज़ल इंजन और प्रीमियम आराम के लिए जानी जाती है। अभिषेक शर्मा की नेट वर्थ स्पोर्ट्स दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक 25-30 करोड़ रुपए के बीच है। हालांकि जिस प्रकार से अभिषेक की वेल्यू बढ़ती जा रही है उनकी नेट वर्थ इससे भी ज्यादा हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *