भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और वनडे कप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेटरों ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित सत्र पूर्व यो-यो टेस्ट (फिटनेस परीक्षण) पास कर लिया। गिल और उनके साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तथा जितेश शर्मा भी फिटनेस मानकों पर खरे उतरे हैं।
पंजाब के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज को एशिया कप (Asia Cup 2025 T20) T20 टूर्नामेंट के लिए भारत का उप-कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जल्द ही दुबई रवाना होगी। गिल के फिटनेस परीक्षण अनिवार्य हो गया था। क्योंकि उन्हें बुखार के कारण दलीप ट्रॉफी से हटना पड़ा था, जहां उन्हें नॉर्थ जोन का कप्तान बनाया गया था.
वे पिछले कुछ दिनों से अपने गृहनगर में आराम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, जिन अन्य खिलाड़ियों ने बिना किसी समस्या के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में परीक्षण पास किया, उनमें मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। अब मानक यो-यो परीक्षण के अलावा फिटनेस परीक्षण के दौरान हड्डियों के घनत्व की जांच के लिए एक सरलीकृत विधि DCA स्कैन भी किया गया।
जायसवाल और वॉशिंगटन दोनों महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए स्टैंडबाई सूची में हैं, जबकि शार्दुल चार सितंबर से सेंट्रल जोन के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की कप्तानी करने के लिए शहर में ही रहेंगे। टेस्ट और T20 प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद रोहित के पास तत्काल कोई कार्यभार नहीं है, लेकिन यह सीनियर बल्लेबाज नवंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकता है और उससे पहले वह 30 सितंबर, तीन और पांच अक्टूबर को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध भारत ए के लिए तीन वनडे मैच भी खेल सकते हैं।
इसकी पुष्टि अभी बाकी है लेकिन रोहित के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के लिए कुछ और दिन शहर में ही रहने की संभावना है। एशिया कप टीम के अन्य सदस्य जैसे अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रियान पराग (स्टैंडबाय) अपनी-अपनी क्षेत्रीय टीमों के लिए दिलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेल चुके हैं और अब उनके लिए अलग से फिटनेस टेस्ट नहीं होगा। स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल कमर में दर्द के कारण दिलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे और मध्य क्षेत्र का यह कप्तान अब भी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
- Arshdeep Singh
- Asia Cup 2025 T20
- BCCI Centre of Excellence
- Bowler Jasprit Bumrah
- Duleep Trophy Quarter Final
- Duleep Trophy Semi-Final
- Fast bowler Jasprit Bumrah
- Harshit Rana
- India Fitness Test
- indian cricketers
- Jitesh has also crossed the fitness standards
- Kuldeep Yadav
- Mohammed Siraj
- Riyan Parag
- Rohit Sharma
- Rohit Sharma bastman
- Rohit Sharma cricketer
- Rohit Sharma indian player
- Rohit-Gill passed the test
- senior batsman
- Shubhman Gill
- Shubhman Gill player
- Washington Sundar and Shardul Thakur
- Yashasvi Jaiswal

Leave a comment