इंतजार खत्म हुआ क्योंकि 10 दिवसीय हीरो पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 आज से बिहार के राजगीर में हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर शुरू होने वाला है। ये हॉकी एशिया कप का 12वां संस्करण है जिसमें आठ शीर्ष एशियाई देश- भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीन ताइपे हिस्सा ले रहे।

पुरुषों का हॉकी एशिया कप 2025 आज से राजगीर में शुरू हो रहा है। ये हॉकी एशिया कप का 12वां संस्करण है। ये 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच होगा। एशिया की आठ बड़ी टीमें इसमें हिस्सा ले रहीं। हॉकी इंडिया ने राजगीर में मैच देखने के लिए मुफ्त टिकटों की घोषणा की है। बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए ये टूर्नामेंट हो रहा है।
Day 1 of Hero Men’s Asia Cup 2025 is here! 📷 Rajgir, Bihar sets the stage for thrilling hockey action.#HeroAsiaCup #Rajgir2025 #Day1 #HockeyAsia pic.twitter.com/0Gps0sdCl4
— Asian Hockey Federation (@asia_hockey) August 28, 2025
एशिया कप 2025 का आयोजन राजगीर में किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हॉकी टीम और दर्शकों को शुभकामनाएं दी। साथ ही इस आयोजन के लिए बिहार की तारीफ की ।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘आज, 29 अगस्त (जो राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती भी है) को बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का शुभारंभ हो रहा है।
मैं एशिया भर की सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और समर्थकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हॉकी ने हमेशा भारत और एशिया के लाखों लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखा है। मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट रोमांचक मैचों, असाधारण प्रतिभाओं के प्रदर्शन और यादगार पलों से भरपूर होगा जो खेल प्रेमियों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। ये अत्यंत प्रसन्न की बात है कि बिहार पुरुष हॉकी
एशिया कप 2025 की मेजबानी कर रहा है। हाल के दिनों में बिहार ने एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025एशिया रग्बी U-20 सेवंस चैम्पियनशिप 2025, आईएसटीएएफ सेपक टकरा विश्व कप 2024 और महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों की मेजबानी की गई है। यह निरंतर गति बिहार के बढ़ते बुनियादी ढांचे, जमीनी स्तर के उत्साह और विविध खेल विषयों में प्रतिभाओं को पोषित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है
हॉकी एशिया कप 2025 में शामिल होने के लिए सभी टीमें राजगीर पहुंच चुकी है। शीर्ष एशियाई देश- भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीन ताइपे शामिल है। राजगीर के विभिन्न होटलों में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जबकि भारतीय हॉकी टीम के सदस्य खेल परिसर में ठहरेंगे।
सभी मैच कल यानी 29 अगस्त से राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में खेले जाएंगे और 7 सितंबर 2025 को समाप्त होंगे। ये आयोजन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर के रूप में कार्य करता है, जिसने प्रत्येक खेल को और अधिक गहन और महत्वपूर्ण बना दिया है 11 संस्कारों में से गत विजेता कोरिया ने 5 बार एशिया कप जीता।
- 12th edition of Hockey Asia Cup
- Asia Cup 2025 starts from today
- Asia Cup 2025 to be held in Rajgir
- Bihar
- Bihar painted in the colours of hockey
- CM Nitish Kumar was present at the inauguration program
- Eight big Asian teams took part in it
- Hockey Asia Cup 2025
- Hockey in Rajgir
- Hockey India decided to watch the match in Rajgir
- Major Dhyan Chand's Birth Anniversary
- Men's Asia Hockey Cup 2025
- Men's Hockey Asia Cup 2025 launched
- national sports day
- PM Modi congratulated
- Prime Minister Narendra Modi
Leave a comment