Home प्रदेशवार समाचार Bihar News : बिहार को मिली अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल की सौगात, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
प्रदेशवार समाचार

Bihar News : बिहार को मिली अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल की सौगात, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Share
Bihar gets the gift of cancer hospital
पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Share

बिहार में कैंसर के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इस केंद्र की स्थापना की गयी है। यहां पड़ोसी देश नेपाल के कैंसर पीड़ित मरीज भी इलाज कराने आते हैं। चुनावी साल में गया दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार को कैंसर हॉस्पिटल की बड़ी सौगात दी ।

Bihar gets the gift of cancer hospital
पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट से किया उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को शुरू हो जाने से उत्तर बिहार के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना होगा। इससे पूरे बिहार को लाभ मिलेगा।

कैंसर अस्पताल के प्रभारी डॉ रविकांत ने कहा कि अस्पताल की लागत 570 करोड़ है। इस अस्पताल में 20 ओपीडी के विभाग हैं। इसके अलावा 6 आईसीयू हैं। अस्पताल के अलावा 150 बेड के पैलेटिव केयर अस्पताल का भी शिलान्यास किया गया। अस्पताल में आईसीयू के अलावा एचडीयू भी रहेगा। पीडिया कैंसर विभाग और गायनी कैंसर विभाग भी रहेंगे। छह ऑपरेशन थियेटर भी खोले गये हैं।

ब्लड बैंक भी रहेगा ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। अस्पताल में ब्रेक थेरेपी और रेडियोथेरेपी सेवा भी शुरू की गयी है। लगभग चार साल से अस्पताल का नया भवन बन रहा था जिसका पीएम ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। इससे पहले तिरहुत कमिश्नर राजकुमार ,डीएम सुब्रत कुमार सेन , मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रो आभा रानी सिन्हा, डॉ सतीश कुमार सिंह मौजूद रहे।

बिहार में कैंसर की बढ़ते मरीज की संख्या देखते हुए इस केंद्र की स्थापना की गई है। यहां पड़ोसी देश नेपाल के कैंसर पीड़ित मरीज भी इलाज कराने आते हैं। उदघाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अब बिहार के लोगों को कैंसर बीमारी का इलाज मुंबई या किसी महंगे शहर में नहीं जाना पड़ेगा। मुजफ्फरपुर में कैंसर अस्पताल खुल जाने से बिहार के लोगों ने पीएम को धन्यवाद दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *