भोजपुरी फिल्म साईकिल वाली दीदी का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. इसमें आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आने वाली हैं. ट्रेलर में एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है.भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में एक आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म का नाम ‘साईकिल वाली दीदी’ है.

इस फिल्म का ट्रेलर 12 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में आम्रपाली दुबे ने एक ऐसी महिला का रोल प्ले किया है जिसके जीवन में सिर्फ संघर्ष होता है. नई शादी से लोगों को उम्मीदें होती है, लेकिन फिल्म में जिस महिला को दिखाया गया है वह नई शादी के बाद से ही संघर्षों से घिर जाती है.
B4U के इंस्टाग्राम पेज पर ‘साईकिल वाली दीदी’ के ट्रेलर की जानकारी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए दी गई. इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘भोजपुरी फिल्म ‘साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, B4U यूट्यूब चैनल पर. जाकर देखें और अपना प्यार बनाए रखें.’
इसके साथ ही आम्रपाली दुबे समेत फिल्म से जुड़े कलाकारों की आईडी को भी टैग किया गया है.बीफोरयू भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर ‘साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर अपलोड किया गया है. इसमें आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आएंगी. इश्तियाक शेख बंटी के डायरेक्शन में बनी इस फैमिली ड्रामा फिल्म को संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म का कॉन्सेप्ट संदीप सिंह ने तैयार किया और इसकी कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी है.फिल्म ‘साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर देखकर आप समझ जाएंगे कि फिल्म की कहानी क्या होने वाली है. फिर भी फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म में आम्रपाली की परफॉर्मेंस हमेशा की तरह जबरदस्त होने वाली है.
इसमें आम्रपाली के पति अचानक बीमार पड़ जाते हैं, उनके खर्चे के लिए वो स्कूल में पढ़ाने का काम करती हैं तो वहां शिक्षा व्यवस्था भी खराब होती है. अब आम्रपाली को फिल्म में क्या-क्या परेशानियां झेलनी पड़ती हैं इसे जानने के लिए आप इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का वेट कर सकते हैं.
- Amrapali Dubey
- Amrapali Dubey ACTRESS
- Amrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav
- Amrapali Dubey and Nirhua's new song 'Bidi' created a stir
- Amrapali Dubey BHOJPURI ACTRESS
- Amrapali Dubey bhojpuri film actress
- Amrapali Dubey bhojpuri heroine
- Amrapali Dubey Bhojpuri Industry
- Amrapali Dubey BOLD LOOK
- Amrapali Dubey BOLDNESS LOOK
- Amrapali Dubey film actress
- Amrapali Dubey GLAMOURS LOOK
- Amrapali Dubey HOT LOOK
- Amrapali Dubey ka new song
- Amrapali Dubey shared her latest phone number
- Amrapali Dubey will be seen in the lead role
- Bhojpuri actress Amrapali Dubey
- bhojpuri movie cycle wali sister
- Bhojpuri star couple Nirahua and Amrapali Dubey
- Most popular actresses of cinema
- movie posters
- On B4U's Instagram page
- Popular Actresses
- Strong acting of the actress in the trailer
- The name of the movie is ‘Cycle Wali Didi’
- The story is written by Satyendra Singh
- The trailer of the film will be released on September 12.
- Trailer of 'Cycle wali didi' released
- Trailer released on YouTube
Leave a comment