बाहुबली अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के पत्नी वीणा देवी के चुनावी क्षेत्र में 62.16 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। अनंत सिंह के चुनाव लड़ने का कारण मोकामा विधानसभा का चुनाव हॉट सीट बन गया है। चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पूरे देश की नजर इस सीट पर है। पहले चरण में हुए मतदान में कुल 62.16 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

यहां जनता दल यूनाइटेड ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को मैदान में उतारा है। तो दूसरी और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व सांसद वीणा देवी पूर्व सांसद बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है। दोनों के बीच सीधी टक्कर है। मोकामा में दुलारचंद की हत्या के बाद बदले माहौल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। निर्वाचन आयोग ने इस क्षेत्र में फ्री एंड फेयर पोल कराने को लेकर पूरी तरह तैयार है।
हत्याकांड में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वे जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत जेडीयू के कई नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी भाजपा और महागठबंधन दोनों और से जीत का दावा किया जा रहा है। मोकामा को अनंत सिंह की खानदानी सीट के रूप में देखा जाता है। वे चार बार खुद यहां के विधायक रहे।
जेल जाने के कारण पत्नी नीलम देवी को चुनाव लड़ाया और जीत दर्ज की उनसे पहले उनके बड़े भाई दिलीप सिंह मोकामा विधायक के रूप में राबड़ी सरकार में मंत्री भी रहे। साल 2000 में एक बार बाहुबली सूरजभान सिंह ने दिलीप सिंह को हरा दिया है। लेकिन 2005 से यह सीट अनंत सिंह के कब्जे में है। मोकामा पर सूरजभान सिंह की एक बार फिर नजर है । उन्होंने अपनी पत्नी वीणा देवी को उतारा है।
वीणा देवी को नीतीश कुमार के अनंत सिंह के खिलाफ लालू यादव ने राजद की टिकट देकर मोकामा की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की मौत हो गई। चुनाव आयोग इस सीट पर चुनाव की मॉनिटरिंग कर रहा है। कांड के बाद छह पदाधिकारी पर कठोर कार्रवाई हो गई है। दुलारचंद यादव हत्या कांड में अनंत सिंह समेत करीब 90 लोग इस वक्त जेल में हैं।
- 62.16 percent voting took place
- Anant Singh
- Anant Singh and Suraj Bhan Singh
- Anant Singh BJP candidate
- Anant Singh from Mokama assembly seat
- Anant Singh is contesting from Mokama on JDU ticket.
- Anant Singh jdu neta
- Anant Singh jdu party
- Anant Singh neta
- Anant Singh of JDU
- Bahubali Anant Singh
- Bihar assembly
- Bihar Assembly Election
- Bihar Assembly Election 2025
- Bihar assembly elections
- Bihar assembly elections 2025
- Bihar Elections 2025
- Direct confrontation between Anant and Veena
- Elections turn bloody in Anant Singh's Mokama
- Former MLA Anant Singh
- JDU candidate Anant Singh
- JDU candidate and strongman Anant Singh
- JDU's Anant Singh on Mokama seat
- Lallan Singh surrounded by campaigning for Anant Singh
- Mokama Assembly
- Pen in the name of Anant Singh
- Suraj Bhan Vs Anant Singh
Leave a comment