घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली देने के बाद बिहार सरकार घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगाएगी। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मंगलवार को बिजली उपभोक्ता से संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मंगलवार को राज्य के बिजली उपभोक्ता से संवाद किया।

इस दौरान 125 यूनिट फ्री बिजली के फायदे गिनाए और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार घर घर मुफ्त सोलर पैनल लगवाएगी । अगर किसी उपभोक्ता को अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने की इच्छा है , तो सरकार यह काम करवाकर देगी। उन्हें कुछ नहीं करना होगा। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के सभी सरकारी भवन में सोलर पैनल लग रहे है।
इसकी शुरुआत उन्होंने खुद अपने सीएम आवास से की थी । अब आम लोगों को भी सोलर पैनल मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा । सीएम ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को काफी बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने पिछली (आरजेडी-कांग्रेस की) सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2005 से पहले बिहार में बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। उस समय कोई काम नहीं होता था । राजधानी पटना में भी 7-8 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती थी ।
अन्य सभी जगहों पर बुरा हाल था। नीतीश कुमार ने कहा हमारी सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में सुधार है हेतु बड़े पैमाने पर काम शुरू किया गया। ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया है। बिजली की आपूर्ति बढ़ाई गई । सभी गांव टोलो में बिजली पहुंचाए गए । 2015 में 7 निश्चय के अंतर्गत हर घर बिजली पहुंचाने का फैसला लिया गया।
2018 में हर घर में बिजली पहुंचा दी गई।” मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने दावा किया कि उनकी सरकार शुरू से ही उपभोक्ता को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करा रही हैं । उन्होंने बताया कि बिजली खरीदने में सरकार को काफी ज्यादा खर्च होता है । से ज्यादा पैसा देना पड़ता है। फिर भी सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाती रही है। अब सरकार ने घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है। इससे बिजली उपभोक्ता में खुशी है इसका लाभ राज्य के सभी 1.89 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिला है।
- 125 units of free electricity to domestic consumers
- Chief Minister Nitish Kumar
- CHIEF MINISTER OF BIHAR
- Dialogue program with electricity consumers
- Government will install free solar panels in every house
- JDU NETA NITISH KUMAR
- Nitish Kumar
- Nitish Kumar BIHAR GOVERMENT
- Nitish Kumar BIHAR SARKAR
- Nitish Kumar CM
- Nitish Kumar CM OF BIHAR
- Nitish's dialogue with consumers
Leave a comment