Home अभी ट्रेंड में King Cobra Ka Video : घर की झाड़ियों में छिपकर बैठा था विशाल किंग कोबरा, वीडियो में दिखा नागराज का गुस्सा
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

King Cobra Ka Video : घर की झाड़ियों में छिपकर बैठा था विशाल किंग कोबरा, वीडियो में दिखा नागराज का गुस्सा

Share
King Cobra Ka Video
वीडियो में दिखा नागराज का गुस्सा
Share

वायरल क्लिप में, कई लोग कोबरा को पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि अन्य इस मोमेंट को रिकॉर्ड करते नजर आए। उत्तराखंड के देहरादून के एक गांव के निवासी शुक्रवार को एक घर की दीवार के पास झाड़ियों में एक विशालकाय किंग कोबरा देखकर दहशत में आ गए।

King Cobra Ka Video
वीडियो में दिखा नागराज का गुस्सा

सांप को देखकर भाऊवाला गांव में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने किंग कोबरा से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए तुरंत वन विभाग को सूचित किया। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झाझरा रेंज में हुई इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े क्योंकि इस ड्रामेटिक रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था एक क्लिप में, कई लोग कोबरा को पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि अन्य इस मोमेंट को रिकॉर्ड करते नजर आए।

वीडियो में दिखाया गया है कि सांप ने फन उठाकर बचाव दल पर कई बार आक्रामक तरीके से हमला किया। हालांकि, अपनी सूझबूझ से बचावकर्मी हर वार में सुरक्षित रहे। रेंज अधिकारी सोनल पनेरू ने कहा कि वन विभाग की टीम ने कॉल मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की। उन्होंने इंडिया टुडे को बताया, “जैसे ही हमने ऑपरेशन शुरू किया, कोबरा अपनी बचाव करने लगा और कई स्नैक कैचर पर कई बार हमला किया।

उसने हमारे एक कर्मचारी पर भी झपट्टा मारा, लेकिन सौभाग्य से कोई नुकसान नहीं हुआ।” सीमित उपकरणों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, अधिकारियों ने लंबी मशक्कत के बाद सांप को एक बोरी में बंद कर लिया। बाद में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस ड्रामेटिक बचाव अभियान ने कई ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *