Home राजनीति Khesari Lal Yadav Net Worth : छपरा से चुनाव लड़ने को तैयार खेसारी लाल यादव, भोजपुरी सुपरस्टार हैं कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक
राजनीति

Khesari Lal Yadav Net Worth : छपरा से चुनाव लड़ने को तैयार खेसारी लाल यादव, भोजपुरी सुपरस्टार हैं कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Share
Khesari Lal Yadav Net Worth
छपरा से चुनाव लड़ने को तैयार खेसारी लाल यादव
Share

सारण जिले के छपरा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने अपनी संपति का ब्योरा दिया है। उनके पास 1 करोड़ 68 लाख से अधिक की संपति है । जबकि उनकी पत्नी के पास 90 लाख से अधिक की संपति है। खेसारी लाल यादव ने मैट्रिक तक पढ़े हैं। और उनके पास 35 लाख के सोने के आभूषण हैं। वे पहली बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Khesari Lal Yadav Net Worth
छपरा से चुनाव लड़ने को तैयार खेसारी लाल यादव

सारण जिले के छपरा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी व भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता सिंगर शत्रुधन यादव उर्फ खेसारी लाल यादव की संपति का ब्योरा सामने आया है। नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपति 1 करोड़ 68 लाख 99 हजार 138 रूपये घोषित किए हैं।

इनकी पत्नी चंदा देवी के पास 90 लाख 2 हजार 361 रूपये की कुल संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार खेसारी लाल यादव की शिक्षा मात्र मैट्रिक तक हुई है। उन्होंने वर्ष 2003 में रामानंद उच्च विद्यालय , योगिया से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति , पटना के तहत मैट्रिक की परीक्षा पास की अभिनेता से नेता बने खेसारी लाल यादव के पास 350 ग्राम सोना है ,जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख है वहीं उनकी पत्नी चंदा देवी के पास 25 ग्राम सोना है।

जिसकी कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। खेसारी लाल यादव के पास 85 लाख रुपए की जमीन है इनके अलावा उनके पत्नी चंदा देवी के नाम पर 20 लाख रूपये की जमीन है। दोनों की और से घोषित संपति में बैंक बैलेंस ,चल संपति ,अचल संपति आभूषण और शामिल हैं।

भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव अब राजनीति के मंच पर अब किस्मत आजमा रहे हैं पहली बार वे छपरा से राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव में उतरे है। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और राजनीति परीक्षा दोनों पर उनकी नजर टिकी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और जानें

पढ़ें और रोचक खबरें व विशेष रिपोर्ट्स