Home राजनीति Bihar Politics : सीवान में तेजस्वी यादव को झटका, RJD के जिलाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा का इस्तीफा
राजनीति

Bihar Politics : सीवान में तेजस्वी यादव को झटका, RJD के जिलाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा का इस्तीफा

Share
Bihar Politics
RJD के जिलाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा का इस्तीफा
Share

सिवान में तेजस्वी यादव को चुनाव से पहले एक कोइरी नेता का नुकसान हो गया है। राजद के जिला अध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने गोरियाकोठी से टिकट नहीं मिलने के बाद पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया । राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को चुनाव से पहले सिवान में एक कोइरी नेता का नुकसान हो गया है।

Bihar Politics
RJD के जिलाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा का इस्तीफा

गोरियाकोठी सीट से किसी और को टिकट मिलने के बाद राजद के जिला अध्यक्ष इंजीनियर विपिन कुशवाहा ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुशवाहा ने फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने त्यागपत्र का फोटो शेयर किया है । लोकसभा चुनाव के बाद से ही बिहार में कुशवाहा राजनीति का जोर चल रहा है।

सिवान जिला में लगभग 10 फीसदी कुशवाहा वोटर है । सिवान जिला में राजद ने अब तक तीन कैंडिडेट का नाम की घोषणा की है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक विजय शंकर दुबे की महाराजगंज सीट से लालू प्रसाद यादव ने mlc विनोद जायसवाल के बेटे विशाल जायसवाल को लड़ाया है । कांग्रेस दुबे को किसी ओर सीट से लड़ने कह रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने बार बार सीट बदलने से साफ मना कर दिया है।

गोरियाकोठी से अनवर उल हक और बड़हरिया से अरुण गुप्ता को राजद का टिकट मिला है। अनवर असल में बड़हरिया से टिकट मांग रहा था। लेकिन उनको गोरियाकोठी से सिंबल मिल गया । कुशवाहा ने इससे नाराज होकर पार्टी छोड़ दी है। सिवान की रघुनाथपुर सीट से तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहब को टिकट दिया गया है।

ओसामा की मां हिना साहब को पार्टी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी रखा गया है रघुनाथपुर से राजद के हरिशंकर यादव 2015 से लगातार चुनाव जीत रहे थे। लेकिन वह ओसामा के समर्थन में टिकट की रेस से हट गए। यादव शाहबुद्दीन के भरोसेमंद रहे हैं। और जब उनके बेटे ने लड़ने की इच्छा जाहिर की तो अपनी ही सीट की पेशकश कर दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *