Home राजनीति कर्पूरी ठाकुर की पोती और आरसीपी सिंह की बेटी को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से टिकट
राजनीति

कर्पूरी ठाकुर की पोती और आरसीपी सिंह की बेटी को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से टिकट

Share
Prashant Kishor's Jan Suraj Party ticket
कर्पूरी ठाकुर की पोती और आरसीपी सिंह की बेटी
Share

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति और आरसीपी सिंह के बेटी लता को टिकट दिया है। जागृति ठाकुर को मोरवा और लता सिंह को अस्थावां से प्रत्याशी बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी हुई प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की पहली कैंडिडेट लिस्ट में 51 सीटों पर नामों का ऐलान हुआ है। प्रशांत किशोर की पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी को भी टिकट दिया है।

Prashant Kishor's Jan Suraj Party ticket
कर्पूरी ठाकुर की पोती और आरसीपी सिंह की बेटी

कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को समस्तीपुर जिले की मोरवा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह नालंदा जिले की आस्थावा विधानसभा सीट से जन सुराज के स्कूल बैग सिंबल पर चुनाव लड़ेगी । जागृति ठाकुर के मोरवा से जन सुराज का टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

उन्होंने बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में प्रचार भी शुरू कर दिया था। जागृति बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे वीरेंद्र नाथ ठाकुर की बेटी है। पिछले साल ही वह प्रशांत किशोर के जन सुराज पार्टी से जुड़ी है। वहीं मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की पार्टी जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके आरसीपी सिंह के बेटी को भी जन सुराज से टिकट मिला है। लता सिंह आस्थावा से जन सुराज की प्रत्याशी बनाई गई है।

आरसीपी सिंह ने ही गुरुवार को जन सुराज कार्यालय में पार्टी की पहली लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। नालंदा जिले की आस्थावा विधानसभा सीट को जेडीयू का गढ़ माना जाता है। जेडीयू के जितेंद्र कुमार यहां से लगातार 5 बार से विधायक है ।

अब आगामी चुनाव में जन सुराज की लता सिंह यहां भाजपा और महागठबंधन को चुनौती देती हुई नजर आएगी। दूसरी और जन सुराज पार्टी में पहली कैंडिडेट लिस्ट आने के बाद गुरुवार को पार्टी सफदर में भारी हंगामा हो गया। लगभग एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने टिकट ना मिलने पर नारेबाजी कर दी रिपोर्ट्स के अनुसार लता सिंह को टिकट दिए जाने को लेकर भी आरसीपी सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *