Home अभी ट्रेंड में Crocodile Ka Viral Video : खतरनाक मगरमच्छ को गोद में लिए घूमता दिखा शख्स, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

Crocodile Ka Viral Video : खतरनाक मगरमच्छ को गोद में लिए घूमता दिखा शख्स, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

Share
Crocodile Ka Viral Video
मगरमच्छ को गोद में लिए घूमता दिखा शख्स
Share

वीडियो में साफ नजर आता है कि वह व्यक्ति मगरमच्छ को बहुत आराम से अपनी गोद में पकड़े हुए है। मगरमच्छ का आकार इतना विशाल है कि उसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो सकती है। इंटरनेट की दुनिया आज कल ऐसी हो गई कि हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो बस मजेदार फनी होते हैं। लेकिन कई बार ऐसे ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं।

Crocodile Ka Viral Video
मगरमच्छ को गोद में लिए घूमता दिखा शख्स

जिन्हें देखकर आंखें खुली खुली रह जाती है ।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स इतना बड़ा और खतरनाक मगरमच्छ गोद में उठा कर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है कि देखने वाले हैरान हो जाए तो आज की इस खबर में हम भी आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। वीडियो में साफ नजर आता है कि वह व्यक्ति मगरमच्छ को बहुत आराम से अपनी गोद में पकड़े हुए है।

मगरमच्छ का आकार इतना विशाल है कि उसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो सकती है। आम इंसान तो दूर से ही मगरमच्छ को देखकर घबरा जाए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उस शख्स के चेहरे पर बिल्कुल भी डर दिखाई नहीं देता। वो इतने खतरनाक जीव को ऐसे पकड़कर घूम रहा है जैसे कोई बच्चा अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को गोद में उठाता है।

अब यहां सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वीडियो में दिख रहा यह मगरमच्छ कोई आम प्रजाति का नहीं है। यह डार्थ गेटर नाम का मगरमच्छ है, जो कि बेहद ही खतरनाक प्रजाति मानी जाती है। आम लोग तो इसे दूर से देखने पर ही पीछे हट जाएं, लेकिन इस शख्स ने इसे बड़ी सहजता से थाम रखा है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।इस वीडियो में नजर आने वाले शख्स का नाम जे ब्रुअर है।

वह कैलिफोर्निया के फाउंटेन वैली में स्थित ‘द रेप्टाइल’ जू के फाउंडर हैं। ब्रुअर वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर सरीसृपों यानी रेंगने वाले जीव-जंतुओं के साथ समय बिताते हैं और उनके प्रति अपने जुनून और लगाव को शेयर करते रहते हैं। शायद यही वजह है कि उनके लिए यह मगरमच्छ कोई डरावना जीव नहीं बल्कि एक खास दोस्त जैसा है।

यह वीडियो सामने आया, लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे और देखते-देखते यह वायरल हो गया। नेटीजंस भी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने कमेंट में लिखा, “तुम्हें बिल्कुल भी डर नहीं लगता क्या?” तो किसी ने सलाह दी, “भाई, ऐसे जंगली जानवरों से ज्यादा नजदीकी रखना ठीक नहीं है, क्योंकि कब हमला कर दें ये कहना मुश्किल है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *