Home क्राइम Crime News : होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर बरसा दी गोलियां, पटना के बख्तियारपुर में खूब बवाल
क्राइम

Crime News : होटल में खाना खाया और पैसे मांगने पर बरसा दी गोलियां, पटना के बख्तियारपुर में खूब बवाल

Share
Crime News
पैसे मांगने पर बरसा दी गोलियां
Share

आधी रात चार लोग खाना खाने पहुंचे थे। होटल कर्मियों ने उन्हें उनके मनपसंद खाना परोसे। खाना खाने के बाद वेटर ने उनसे खाने का बिल का भुगतान करने को कहा । रूपये मांगने की बात पर गुस्से में आकर युवक ने होटल में हंगाम करना शुरू कर दिया। पटना से सत्ते बख्तियारपुर के सलीमपुर थाना क्षेत्र स्थित ममता लाइन होटल में खाना खाने के बाद उसका बिल जमा करने को कहना बदमाशों का नागवार गुजरा ।

Crime News
पैसे मांगने पर बरसा दी गोलियां (Photos: Google)

रूपये देने के नाम पर बदमाशों ने होटल में हंगाम शुरू कर दिया। होटल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो चार की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दिया। शनिवार को आधी रात हुई इस घटना ने वहां हड़कंप मचा दिया है। कई राउंड फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया।

उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । बाद में पुलिस ने चार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सलीमपुर स्थित ममता लाइन होटल में शनिवार की आधी रात चार लोग खाना खाने पहुंचे थे।

होटल कर्मियों ने उन्हें उनके मनपसंद खाना परोसे । खाना खाने के बाद वेटर ने उनसे खाने के बिल भुगतान करने को कहा । रूपये मांगने की बात पर गुस्से में आकर युवक ने होटल में हंगाम करना शुरू कर दिया। चारों बदमाश होटल कर्मियों के साथ गाली गलौज करने के साथ ही उन्हें धमकी देने लगे।

जब कर्मियों ने उनका विरोध किया तो एक ने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गया। और होटल कर्मी सकते में आ गए। घटना के बाद कई लोग होटल में खाना खा रहे थे। फायरिंग होता देख लोग इधर उधर भागने लगे। बाद में बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। उनके जाने पर होटल मैनेजर की सूचना पर सलीमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। और त्वरित करवाई करते हुए।

फायरिंग करने वाले तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सलीमपुर दक्षिणी टोला निवासी मुन्ना कुमार व मनोज कुमार और बेलथान गांव का रहने वाले रोहित उर्फ मंगला के रूप में हुई है। मुन्ना कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सलीमपुर थाना में कई केस दर्ज है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *