Home राजनीति BJP ने सोनिया गांधी पर नागरिक से पहले वोटर बनने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने कहा फोटोशॉप अच्छा है
राजनीति

BJP ने सोनिया गांधी पर नागरिक से पहले वोटर बनने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने कहा फोटोशॉप अच्छा है

BJP accused Sonia Gandhi of becoming a voter before becoming a citizen, Congress said Photoshop is good

Share
BJP accuses Sonia of becoming a voter before becoming a citizen
BJP ने सोनिया गांधी पर नागरिक से पहले वोटर बनने का लगाया आरोप
Share

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी को नागरिकता मिलने से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया था। कांग्रेस ने उसके आरोपों को झूठा बताया है। बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाया था कि भारतीय नागरिक बनने से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में था ।

BJP accuses Sonia of becoming a voter before becoming a citizen
BJP ने सोनिया गांधी पर नागरिक से पहले वोटर बनने का लगाया आरोप

ऐसे लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। केरल कांग्रेस ने गुरुवार को X पर की गई पोस्ट में कहा बीजेपी का फोटोशॉप तो वाकई अच्छा है। लेकिन आपने गलती कर दी है । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्ली का गठन 1991 के 69वें संविधान संशोधन एक्ट द्वारा किया गया था जबकि 1980 में दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश था।”

कांग्रेस के अलावा विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने भी X पर की गई पोस्ट में बीजेपी की आईटी विंग के प्रभारी अमित मालवीय पर हमला बोला। गोखले ने कहा कि एनसीटी दिल्ली का गठन 2 जनवरी 1992 को हुआ था। और इस संबंध में शेयर किया गया डॉक्यूमेंट शायद 1980 का है और तब एनसीटी, दिल्ली अस्तित्व में ही नहीं थी।

उन्होंने कहा कि जालसाजी के लिए कानून की धाराओं के तहत 7 साल की कैद की सजा हो सकती है। गोखले ने पूछा कि क्या चुनाव आयोग के अंदर इस बात की हिम्मत है कि वह दस्तावेजों में हेराफेरी करने के लिए बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सके? अमित मालवीय ने X पर 1980 की एक वोटर लिस्ट की कॉपी को शेयर किया था।

इससे नई दिल्ली लोकसभा सीट के सफदरगंज रोड स्थित पोलिंग स्टेशन नम्बर 145 की वोटर लिस्ट में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी , सोनिया गांधी और मेनका गांधी का नाम दर्ज था। मालवीय ने आरोप लगाया था कि उस समय सोनिया गांधी इटली की नागरिक थी और भारत की भारत की लिस्ट में उनका नाम होना कानून का उल्लंघन है । बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना नागरिक के ही सोनिया गांधी का नाम दो बार वोटर लिस्ट में जोड़ा गया और यह एक बड़ी गड़बड़ी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *