महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी जिच समाप्त होती दिख रही है महागठबंधन के दो प्रमुख घटक राजद कांग्रेस के समय के साथ समझौते के नजदीक पहुंचने में लगे हैं। सभी घटक दलों की रजामंदी के आधार पर महागठबंधन ने सीट बंटवारे का फार्मूला करीब करीब तय कर लिया है। संभावना जताई जा रही है। की मंगलवार की देर शाम तक गठबंधन संयुक्त रूप से सीटों का ऐलान कर देगा।

सोमवार को दिल्ली में राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के बाद शाम करीब चार बजे तेजस्वी यादव कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव की पहली मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई है। इस बीच तेजस्वी यादव ने वेणुगोपाल के सामने सीटों का गणित रखा। सूत्रों की मानें तो इस गणित में कांग्रेस को 55 सीटे मिलने की बात थी ।
जिसे वेणुगोपाल ने खारिज कर दिया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बिहार में हाल के दिनों में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। इस लिहाज से कांग्रेस को कम से कम 65 सीट दी जाएं। हालांकि तेजस्वी इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं परन्तु उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस को अधिकतम 60 सीटें दी जा सकती हैं। देर शाम तेजस्वी यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे से भी मिले । दोनों नेता करीब करीब सीट बंटवारे के फार्मूला पर सहमत हो गए हैं।
सूत्रों की मानें तो राजद सर्वाधिक 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगा , जब की कांग्रेस 60 सीटों पर अन्य घटक दलों की उनकी ताकत और जनाधार के आधार पर सीटे आवंटित की जाएगी। राजद कांग्रेस के अलावा भाकपा माले 10 , बीआईपी 15 , सीपीएम 6, और सीपीआई चार सीटों पर चुनाव लड़ेगा। बाकी बची चार सीटों और उनके कोटे की कुछ सीटों में राजद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी , झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरपी गुप्ता की पार्टी को समायोजित कर सकेगा । मंगलवार की शाम तक महागठबंधन में सीटों का ऐलान संभव है।
- Apart from RJD and Congress
- Bihar Seat Sharing
- Congress 60 seats
- congress general secretary
- Congress National President Mallikarjun Kharge
- Congress's support base increased
- CPI (ML)
- During RJD Congress
- Leader of Opposition Tejashwi Yadav
- Leader Tejashwi Yadav
- Rashtriya Janata Dal leader Tejashwi Yadav
- Regarding seats in the grand alliance
- RJD has the highest number of seats at 135.
- RJD leader Tejashwi Yadav
- RJD leader Tejashwi Yadav from Raghopur
- Tejashwi Yadav
- Tejashwi Yadav Dance
- Tejashwi Yadav NETA
- Tejashwi Yadav RJD NETA
- Tejashwi Yadav RJD PARTY NETA
- Tejashwi Yadav roared in Jehanabad
- Tejashwi Yadav wrote
- The two main components of the grand alliance
- Venugopal dismissed
Leave a comment