Home प्रदेशवार समाचार Bihar Science City : पटना में साइंस सिटी का हुआ उद्घाटन, छात्र-छात्राओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
प्रदेशवार समाचार

Bihar Science City : पटना में साइंस सिटी का हुआ उद्घाटन, छात्र-छात्राओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

Share
Bihar Science City
छात्र-छात्राओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
Share

राजधानी के राजेंद्रनगर में मोइनुलहक स्टेडियम के पास नवनिर्मित डा. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का फीता काटकर व शिलापट्ट अनावरण रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया वहां उपस्थित बच्चों ने तालियों की गूंज से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी के विभिन्न भागों का अवलोकन किया।

Bihar Science City
छात्र-छात्राओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

पूरे परिसर के साथ प्रथम तल पर जाकर विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों को देखा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने उन्हें इसके निर्माण और विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर साइंस सिटी के निर्माण से संबंधित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, बिहार विधान परिषद के उप सभापति डा. रामवचन राय भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सिटी बहुत बेहतर बना है। इसके निर्माण कार्य को कई बार देखा। अधिकारियों के साथ लंदन जाकर वहां की साइंस सिटी का भी निरीक्षण किया था। इसके निर्माण में कई विशेषज्ञों की राय ली गई बेहतरीन आइडिया के साथ इसका निर्माण किया गया है।

यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केंद्र बना है जो आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा परिसर होगा विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में यह विशिष्ट होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातों, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इस साइंस सिटी का नामकरण महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. कलाम के नाम पर किया है।

उनका बिहार के प्रति विशेष लगाव था। हमारे मन में भी उनके प्रति विशेष श्रद्धा है। हमारे प्रति भी वे स्नेह रखते थे। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने 889 करोड़ रुपये की लागत से साइंस सिटी की स्वीकृति दी थी। इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग कर रहा है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक मार्च 2019 को किया था मुख्यमंत्री इसके निर्माण के प्रति गंभीर थे। वे लगातार इसका अनुश्रवण व निरीक्षण करते रहे।

उन्होंने विश्वस्तरीय साइंस सिटी बनाने के लिए अधिकारियों की टीम को अध्ययन के लिए विदेश भी भेजा। बाद में मार्च, 2024 में उन्होंने स्वयं लंदन स्थित साइंस सिटी को देखा। निर्देश दिया कि नई पीढ़ी के लोगों को विज्ञान के प्रति और आकर्षित करने के लिए बेहतर साइंस सिटी बनाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डा. एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी विभाग की सचिव डा. प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *