Home राजनीति Bihar Assembly : राघोपुर में तेजस्वी को घेरने राकेश रौशन संग पहुंचे पवन सिंह, फिल्मी स्टाइल में भाजपा का प्रचार
राजनीति

Bihar Assembly : राघोपुर में तेजस्वी को घेरने राकेश रौशन संग पहुंचे पवन सिंह, फिल्मी स्टाइल में भाजपा का प्रचार

Share
Bihar Assembly
फिल्मी स्टाइल में भाजपा का प्रचार
Share

बिहार की राघोपुर विधानसभा सीटों से बिंदुपुर में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की रैली को संबोधित किया । इस दौरान एक दिन पहले भाजपा ज्वाइनिंग करने वाले इंजीनियर राकेश रौशन भी मौजूद रहे । पवन सिंह ने राघोपुर से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार को जितने की अपील करते हुए फिल्मी स्टाइल में वोट मांगे।

Bihar Assembly
फिल्मी स्टाइल में भाजपा का प्रचार

राघोपुर सीट से महागठबंधन के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी हैं। वह यहां से दो बार के विधायक भी है। बैसली जिले के बिंदुपुर में रामदोली हाय स्कूल खेल पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने भोजपुरी भाषा और फिल्मी स्टाइल में भाषण दिया।

उन्होंने कहा राऊआ सभान कमल पर बटन दबा के सतीश भैया के जिताए ताकि मोदी नीतीश के जोड़ी हिट हो जाई आज इतवार बा , सूर्य भगवान के दिन बा , राऊआ सभान के पैर छू के प्रणाम करा तानी औरों बच्चा के आशीर्वाद दीही राऊये आशीर्वाद से पवनवा से पवन सिंह हो गईनि जीरो से हीरो हो गईनि।

पवन सिंह ने आगे कहा आशीर्वाद दीही सतीश भैया के आप ही के हाथ में बिहार के भविष्य बा आपका एक एक वोट कीमती है जो बिहार का भविष्य बनाएगा । इनका के जिताए कमल छाप पर बटन दबाया ताकि मोदी जी का हाथ मजबूत होई चिराग जी के हाथ मजबूत होई उपेन्द्र जी के हाथ मजबूत होई।

मांझी जी के हाथ मजबूत होई। भोजपुरी स्टार ने सभा में आए लोगों से हाथ उठाकर सतीश भैया जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगवाए । उन्होंने कहा अरे हाई बीस साल में बिहार के सूरत बदलाल बा की न , अब बिहारी कहला पर शिकायत न बुझाता गर्व होता ।

जहां जाई दिल्ली जाई बॉम्बे जाई हॉलीवुड जाई टॉलीवुड जाई चाहे कोनों उड़ जाई बिहारी होला के अभिमान होता। उन्होंने जनता की और से आश्वासन लेकर भाजपा के राघोपुर प्रत्याशी सतीश कुमार को जीत का माला पहनाया मंच पर उन्होंने भाजपा के वोट दीही खूब ललकार के भोजपुरी गीत गाया और लोगों से भी गंवाया ।

इस मौके पर राघोपुर के भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार , राकेश रौशन, अंजन कुमार सिंह ,डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा , अंजनी कुमार सिंह,तिनका कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, हरेश कुमार सिंह, रमन सिंह, रविन्द्र सिंह, मंतोष कुमार सिंह, संजय सिंह, मोनू सिंह, सावन कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *