Home राजनीति Bihar Assembly Election : बिहार मिशन पर अब राहुल-प्रियंका, बना लिया प्लान कमजोर इलाकों में कांग्रेस कैसे बनाएगी माहौल
राजनीति

Bihar Assembly Election : बिहार मिशन पर अब राहुल-प्रियंका, बना लिया प्लान कमजोर इलाकों में कांग्रेस कैसे बनाएगी माहौल

Share
Bihar Assembly Election
बना लिया प्लान कमजोर इलाकों में कांग्रेस कैसे बनाएगी माहौल
Share

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 15 रैलियों के जरिए जनता से सीधा संपर्क करेंगे। जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे भी तीन सभा करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Bihar Assembly Election
बना लिया प्लान कमजोर इलाकों में कांग्रेस कैसे बनाएगी माहौल

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अब खुद मोर्चा संभालेंगे । पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेता मिलकर राज्य के अलग अलग इलाकों में 15 रैलियों करेंगे । इन रैलियों के जरिए कांग्रेस मतदाताओं का दिल तक पहुंचने की कोशिश करेगी और महागठबंधन के पक्ष में हवा बनाने की प्रयास करेगी साथ ही कमजोर इलाके में पार्टी के प्रति माहौल बनाने की कोशिश भी करेंगे । राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर और दरभंगा से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की ।

मंच पर उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे दोनो नेताओं ने nda सरकार पर तीखे हमले किए और जनता से भ्रष्ट और सांप्रदायिको ताकतों को उखाड़ फेंकने की अपील की । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसे बेनुगोपाल ने सोशल मीडिया पर लिखा सकरा और दरभंगा की रैलियों में चुनावी माहौल गरमा दिया है जनता बदलाव चाहती है।

प्रियंका गांधी फिलहाल वायनाड में हैं लेकिन इस हफ्ते के अंत तक बिहार पहुंचेगी। उनके लिए भी कई बड़े सभाएं तय की गई हैं। बताया जा रहा है कि वो महिला मतदाताओं और युवा पर खास ध्यान देंगी । कांग्रेस चाहती है कि रैलियों से चुनावी अभियान में नई ऊर्जा आए और महिलाओं के मुद्दे चर्चा में लौटे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका खड़गे हाल ही में मेडिकल प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं।

लेकिन वो भी बिहार में तीन बड़ी रैलियों और कुछ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे । पार्टी के अन्य बड़े चेहरे जैसे सोनिया गांधी , अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, और पप्पू यादव भी प्रचार में शामिल होंगे। गौरतब है कि बिहार में 6 और 11 की वोटिंग है जबकि नतीजे 14 नवंबर को आयेंगे । महागठबंधन की और से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि गांधी परिवार की सक्रियता से मतदाताओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत होगी और गठबंधन की बढ़त मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *