कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple अपना लेटेस्ट iPhone 17 लाइनअप अगले महीने सितंबर में लॉन्च करने वाली है और इससे पहले पुरानी iPhone 16 सीरीज के डिवाइसेज पर तगड़े प्राइस कट और डिस्काउंट्स का फायदा दिया जा रहा है इन दिनों बड़ी स्क्रीन बाला iPhone 16 Plus सबसे बढ़िया वेल्यू डील साबित हो रहा है।

क्योंकि डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर सबका फायदा लिया जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 Plus के बेस 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 89,900 रुपये के बजाय अब 82,900 रुपये हो गई है।इसके अलावा अगर चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जाय तब 4000 रूपये तक की छूट दी गई है।
इस तरह डिवाइस की कीमत 78,900 रुपया रह जाएगी और इस पर कुल 11 हजार रूपये की छूट दी जा रही है। पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 36,400 रूपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता हैं। जिसकी वेल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है। डिवाइस वाइट, ब्लैक, पिंक, टील और अल्ट्रामरीन जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
iPhone में 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2796×1290 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 460ppi है। इसमें apple का A 18 चिप सेट मिलता है , जिसमें 6 स्कोर CPU और 8 GB RAM दी गई है कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 48MP फ्यूजन वाइड लेंस और 12 MP अल्ट्रा वाइड लेंस है , जबकि जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है। बैटरी लाइफ वीडियो प्लेबैक में लगभग 27 घंटे तक चल सकती है।
डिवाइस का वजन लगभग 199 ग्राम है और साइज 160.9×77.8×7.8mm है। फोन में नया कैमरा कंट्रोल बटन, ऐक्शन बटन, USB-C पोर्ट, सिरेमिक शील्ड ग्लास, IP68 रेटिंग और Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलता है। iOS 18 के साथ यह Apple Intelligence फीचर्स भी सपोर्ट करता है, जिनमें विजुअल इंटेलिजेंस, Genmoji और बेहतर Siri जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- 6.7-inch Super Retina XDR OLED in iPhone
- Apple
- Apple COMPANY
- iPhone 16 Plus
- iPhone 16 Plus became so cheap
- iPhone 16 Plus is the best
- iPhone 16 Plus PHONE
- iPhone 16 Plus VERY LOWEST PRICE
- iPhone 16 Plus with big screen
- iPhone 17
- iPhone 17 COMING SOON
- iPhone 17 launch
- iPhone 17 NEW FEATURES
- iPhone 17 NEW LATTEST MODEL
- iPhone 17 NEW PHONE
- iPhone 17 NEW VERISION
- iPhone 17 PRICE
- iPhone 17 SMARPHONE
Leave a comment