Home राजनीति सीट शेयरिंग के बाद नीतीश की JDU में भगदड़, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा
राजनीति

सीट शेयरिंग के बाद नीतीश की JDU में भगदड़, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

Share
Stampede in Nitish's JDU
पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा
Share

सीट शेयरिंग के बाद भाजपा गठबंधन के प्रमुख घटक दल JDU में भगदड़ मच गई है। दिनारा और सासाराम विधानसभा सीट RLM के खाते में जाने के बाद दो पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ दी है। पूर्व मंत्री और दिनारा के पूर्व विधायक जयकुमार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। है जबकि सासाराम के पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार ने अपने।समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Stampede in Nitish's JDU
पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

जेडीयू के पांच प्रखंड अध्यक्ष भी इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू में शुरू इस्तीफे की दौड़ से भाजपा भी बेचैन दिखने लगी है। उसे भी यह डर सताने लगा है। की बगावत की चिंगारी कही उस तक न पहुंच जाए। दोनों पार्टी के प्रमुख नेता डैमेज कंट्रोल को दूर करने में की कोशिश में जुट गई है। पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा है कि 14 अक्टूबर को दिनारा पहुंचेंगे , जहां कार्यकता और समर्थकों के साथ बैठक कर आगे का निर्णय लेंगे ।

कहा है कि वह 2005 से 2025 तक लगातार तीन बार विधायक रहे। लेकिन टिकट वितरण में इस तरह का हाल नहीं देखे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के।द्वारा पैसा के खेल में टिकट दूसरे दल को दे दिया गया। नीतिश कुमार आज भी उनके सर्वमान्य नेता हैं। और वह जीवनभर उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे बता दे कि जय कुमार सिंह तीन बार के विधायक रहे हैं। और नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

वही सासाराम के पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि वे सासाराम से ही चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी के उम्मीदवार चुनाव में चौथे स्थान पर रहेंगे। डॉ कुमार विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ जिला जेडीयू के पांच प्रखंडों के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।

इस संबंध में जेडीयू जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया सासाराम प्रखंड के जिलाध्यक्ष शिकंजाय सिंह सासाराम नगर के अध्यक्ष विनोद कुशवाहा। दिनारा प्रखंड के अध्यक्ष अरुण कुशवाहा , दावत प्रखंड के अध्यक्ष अशोक चौधरी व सूर्यपुरा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मजीत चंद्रवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *