Home प्रदेशवार समाचार बिहार के युवा मंत्री दीपक प्रकाश और अफसर की बेटी की लव स्टोरी… कौन है उपेंद्र कुशवाहा की बहू?
प्रदेशवार समाचार

बिहार के युवा मंत्री दीपक प्रकाश और अफसर की बेटी की लव स्टोरी… कौन है उपेंद्र कुशवाहा की बहू?

Share
Deepak Prakash and the officer's daughter's love story
कौन है उपेंद्र कुशवाहा की बहू?
Share

बिहार की नीतिश कैबिनेट में मंत्री बनाए गए दीपक प्रकाश सियासी गलियारे में चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। दीपक राष्ट्रीय लोक मोर्चा कोटे से बिहार सरकार में मंत्री बने हैं। वे आरएलए चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को नीतीश सरकार के अन्य सीनियर मंत्री के साथ जींस और शॉट पहनकर शपथ लेने के बाद वे वायरल हो गए।

Deepak Prakash and the officer's daughter's love story
कौन है उपेंद्र कुशवाहा की बहू? (PHOTOS: GOOGLE)

मंत्री बनने के बाद दीपक प्रकाश की शादी और पत्नी की भी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है। आइए जानते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की बहु और दीपक प्रकाश की पत्नी कौन है और वह क्यों चर्चा में बनी हुई है। 37 साल के दीपक प्रकाश ने एआईटी मणिपाल से बीटेक की डिग्री प्राप्त की थी।

उन्होंने मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम किया । फिर खुद का बिजनेस शुरू कर दिया । शुरुआत में वह सक्रिय राजनीति में नहीं थे । हालांकि 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सासाराम सीट से चुनाव लड़ी अपनी मां स्नेहलता कुशवाहा के साथ जमकर प्रचार किया । दीपक प्रकाश ने खुद कही चुनाव नहीं लड़ा है। वह सीधे मंत्री बनाए गए हैं।

मंत्री बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के भीतर विधानमंडल का सदस्य बनना होगा। भाजपा और जेडीयू के सहयोग से उन्हें mlc बनाए जाने की चर्चा है। दीपक प्रकाश की पत्नी का नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा है । वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। साक्षी के पिता एक रिटायर्ड ias officer है उनका नाम एसएन मिश्रा है साक्षी एक सामाजिक कार्यकर्ता है वह राजनीति में किसी पद पर नहीं है।

लेकिन अपने ससुर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के लिए क्षेत्र में जोर शोर से लगी रहती है। 2028 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर स्नेहलता के लिए गांव गांव घूमकर प्रचार किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक प्रकाश और साक्षी की लव मैरेज शादी हुई है। साक्षी के एक भाई और दो बहने है। मां का निधन हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह एक पत्रकार से बातचीत में कहती हुई नजर आती है। मेरा नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा है मै जनेऊ धारी की बेटी और चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज हु।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *