Home राजनीति Bihar Chunav : दारू पीकर गुंडई करोगे… जब बीच सड़क राजद MLC और डिप्टी CM विजय सिन्हा भिड़ गए
राजनीति

Bihar Chunav : दारू पीकर गुंडई करोगे… जब बीच सड़क राजद MLC और डिप्टी CM विजय सिन्हा भिड़ गए

Share
Bihar Chunav
MLC और डिप्टी CM विजय सिन्हा भिड़ गए
Share

बिहार चुनाव की पहली चरण की वोटिंग के दौरान लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से राजद MLC अजय सिंह बीच सड़क पर भीड़ गए । दोनों के बीच काफी कहा सुनी । सिन्हा ने राजद MLC पर दारू पीकर गुंडई का आरोप लगाया बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ है। बताया गया कि खेरियारी में मतदाताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

बूथ पर राजद के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसी सूचना पर विजय सिन्हा वहां पहुंचे और लोगों को मतदान करने को कहा। इस बात पर लोगों ने उनके गाड़ी पर गोबर और चप्पलें फेंकी । विजय सिन्हा ने पथराव की भी बात कही है। और राजद के लोगों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

हालांकि वहां से पुलिस ने उनके काफिले को आगे बढ़ाया। लेकिन इस दौरान राजद mlc अजय सिंह भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद बीच सड़क पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और अजय सिंह के बीच जमकर कहा सुनी हुए। ओ भी ऑन कैमरा विजय सिन्हा ने राजद MLC अजय सिंह पर शराब पीकर चुनाव बाधित करने का आरोप लगाया ।

उनके खिलाफ करवाई की मांग की । वहीं अजय सिंह ने उनके आरोपों को खंडन किया। और कहा कि आप कौन होते हैं। चेकिंग करने वाला । विजय सिन्हा ने राजद MLC अजय सिंह को गुंडा बताया। इस कहा सुनी के बाद मीडिया से बातचीत में अजय सिंह ने कहा कि उनके लोगो ने हमारी गाड़ी रोकी।

गुंडागर्दी पर उतर आए वे चुनाव हार गए हैं इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चेप्टर बंद हो चुका है। उनपर हमला नहीं हुआ है। वो कई दिनों से नाटक नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे। आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर हमला को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

वहीं लखीसराय के SP अजय कुमार ने कहा कि जब मैं सुबह गया तो सब ठीक था। लेकिन जब डिप्टी सीएम पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं विजय सिन्हा ने SP पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *