बिहार के पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी का प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की बुधवार को हत्या कर दी गई। बसंबचक गांव में वे गुरुवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। आरोप है कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने के बाद दुलारचंद यादव को गाड़ी से भी कुचल दिया।

दुलारचंद की गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले हैं। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। परिजन ने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित करने में जुट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि मौके पर अधिकारियों की भेजा गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पटना के एसएसपी कार्तिक शर्मा ने कहा कि दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगी थी। । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। 65 वर्षीय दुलारचंद यादव का टाल इलाके में काफी दबदबा था।
वह मोकामा विधानसभा सीट से जन सुराज के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के लिए वोट मांग रहे थे। भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहाल चाक के निकट प्रियदर्शी पीयूष प्रियदर्शी गुरुवार दोपहर बाद करीब 3.30बजे अपने सैकड़ों समर्थकों और दुलारचंद यादव के साथ प्रचार कर रहे थे। उसी रस्ते से भाजपा प्रत्याशी अनंत सिंह गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच गली गलौज शुरू हो गई ।
बात बढ़ने पर एक ने दूसरे समर्थकों पर इट पत्थर चलना शुरू कर दिया बाद में गोली भी चली । स्थानीय लोगों के मुताबिक 10 से ज्यादा गोलियां चलाई गई । एक गोली दुलारचंद यादव के पैर में लगी बाद में उन पर कार चढ़ा दी गई जिससे उनकी मौत हो गई । वहीं पथराव में कई गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई मृतक के भतीजे रवि कुमार ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह द्वारा पहले ही उन्हें धमकी दी जा रही थी।
अनंत सिंह के 15.20 लोगों ने मिलकर पहले उनके चाचा को गोली मारी फिर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी। बाढ़ 2 के एडीपीओ अभिषेक सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोली मारने और और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की जा रही है। घटना की जांच जारी है। दुलारचंद यादव की हत्या की बात कही जा रही है। Fsel टीम की भी सूचना दी गई है।
आवेदन मिलने पर fir दर्ज करने पर आगे की करवाई की जाएगी । पीयूष प्रियदर्शी ने गुरुवार को लगभग 3 बजकर 21 मिनट पर आपने फेसबुक पेज पर लाइव किया । इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अनंत सिंह के दर्शकों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया । उन्होंने कहा गरीब दबने वाला नहीं है। प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। हम अपनी लड़ाई लड़ लेंगे दुलारचंद यादव को मारा है । यह भूलने वाले नहीं है। टाल हमारा इलाका है ।
गुंडागर्दी पर उतरना सही नहीं है। हम भी कमजोर नहीं हैं। पीयूष ने कहा दुलारचंद यादव के साथ जो हुआ उसका जवाब जल्द मिलेगा । दूसरी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने राजद के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह पर दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप लगा दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूरजभान ने ही यह साजिश के तहत किया । उन्होंने कहा कि टाल क्षेत्र में प्रचार के दौरान उनके काफिले की गाड़ियों पर हमला किया गया था।
दुलारचंद यादव ने उनपर पहले हाथ छोड़ा था। अनंत सिंह ने अपने काफिले की 10 गाड़ियों पर तोड़फोड़ होने की बात कही है। दूसरी और सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह के आरोप पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। मृतक दुलारचंद यादव क्षेत्र के चर्चित बाहुबली थे । उनका मोकामा टाल क्षेत्र में खासा आतंक था। वे लंबे समय तक राजद से जुड़े रहे और लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे। बीच में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से भी उनकी नजदीकी रही है।
इस चुनाव में जन सुराज के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। उनके ऊपर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा हॉट सीट बनी है। यहां से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह भाजपा प्रत्याशी के रूप में जेडीयू के टिकट पर मैदान में हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन ने दूसरे बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को राजद के टिकट पर लड़ाया है। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से पीयूष प्रियदर्शी मैदान में हैं।
- Anant Singh
- Anant Singh BJP candidate
- Anant Singh is contesting from Mokama on JDU ticket.
- Anant Singh jdu neta
- Anant Singh jdu party
- Anant Singh neta
- Anant Singh of JDU
- Bahubali Anant Singh
- Candidate Piyush Priyadarshi
- Dularchand Yadav
- Dularchand Yadav campaigning for Jan Suraj Party
- Dularchand Yadav jsp neta
- Dularchand Yadav murder
- Dularchand Yadav murder case
- Elections turn bloody in Anant Singh's Mokama
- Former MLA Anant Singh
- Jan Suraj Party
- JDU's Anant Singh on Mokama seat
- Mokama assembly seat
- Mokama hot seat in assembly elections
- Mokama Murder
- murder of dularchand yadav
- Pen in the name of Anant Singh
- Prashant Kishore jan suraj party
- Prashant Kishore jan suraj party neta
- Promoting public good governance
- Suraj Bhan Vs Anant Singh
- the architect of the Jan Suraj Party
- Two veteran leaders joined Jan Suraj Party
Leave a comment