पिछले छह चुनावों से लगातार छोटे सरकार यानी अनंत सिंह ही मोकामा की सियासत में छाए हैं। खुद विधायक बने। पत्नी को विधानसभा पहुंचाया। एके-47 और ग्रेनेड रखने के आरोपों में जेल में रहने के बाद कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। पटना जिले में यूं तो 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, लेकिन इनमें सबसे दिलचस्प चुनावी नजारा मोकामा में देखने को मिलता है।

दाल का कटोरा कहे जाने वाले इस टाल क्षेत्र में कभी खूब बंदूकें गरजती थीं। बाहुबली ही यहां के सरकार थे और उन्हीं का हुक्म चलता था। समय के साथ सिस्टम बदला और मोकामा भी विकास की राह पर दौड़ पड़ा। पिछले छह चुनावों से छोटे सरकार यानी अनंत सिंह लगातार मोकामा की सियासत पर छाए हुए हैं।
खुद विधायक बने। फिर पत्नी को पहुंचाया। एके-47 और हैंड ग्रेनेड रखने के आरोपों में जेल में रहने के बाद कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। एक बार फिर अनंत सिंह ने चुनावी मैदान में खुद उतरने का संकेत दिया है। मोकामा सीट का सबसे अधिक बार प्रतिनिधित्व करने में कांग्रेस सबसे आगे है।
पार्टी ने 1952, 57, 69, 72, 77, 80 और 85 में यहां से जीत दर्ज की थी। जगदीश नारायण सिंह पहले विधायक चुने गए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा शाही भी दो दफे लगातार विधानसभा में मोकामा से गई थीं।श्याम सुंदर सिंह धीरज ने 1980 और 85 में कांग्रेस को जीत दिलाई थी। बिहार में 1990 में सत्ता का मिजाज बदलने के बाद दोबारा कभी कांग्रेस को यह सीट नसीब नहीं हुई।
अनंत के बड़े भाई और पूर्व मंत्री दिलीप सिंह 1990 में जनता दल के टिकट पर जीते और लगातार दो बार विधायक रहे। 2000 के चुनाव में सूरजभान सिंह ने जेल में रहते हुए दिलीप सिंह को निर्दलीय ही मात दे दी। सूरजभान 2004 में बलिया से लोकसभा जीतकर सांसद बन गए। 2005 के चुनाव में अनंत सिंह ने सीट पर फिर कब्जा जमाया। तब से मोकामा की सियासत उनके परिवार के आसपास सिमटी हुई है।
बाहुबल की बदौलत अनंत सिंह जदयू, निर्दलीय और राजद के लिए यहां से जीत चुके हैं। 2022 में आर्म्स एक्ट मामले में सजा के बाद उनकी विधायकी खत्म हुई। उसी वर्ष उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी राजद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरीं और पति की सीट बचाने में कामयाब रहीं।
जदयू के टिकट पर एक बार फिर अनंत सिंह के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार में जदयू के मंत्री अशोक चौधरी के साथ अनंत सिंह की जुगलबंदी भी देखने को मिल रही है। एनडीए से अनंत सिंह की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है पर उनके सामने कौन होगा, इसे लेकर कयासों के बाजार गर्म हैं। माना जा रहा है लोजपा (पारस गुट) से सूरजभान के परिवार से कोई उतार सकता है। ऐसे हुआ तो मोकामा में दिलचस्प लड़ाई होगी।
- Anant Singh
- Anant Singh is contesting from Mokama on JDU ticket.
- Anant Singh jdu neta
- Bihar Elections
- BJP and JDU
- Former President Rajiv Ranjan alias Lallan Singh
- guns roared sometimes
- JDU
- JDU got a big blow
- JDU has 102-103 seats
- JDU NETA NITISH KUMAR
- JDU office
- JDU workers
- JDU's politics started regarding Nishant
- Lallan Singh
- Lallan Singh jdu neta
- Lallan Singh nda neta
- Lallan Singh neta
- Late Lallan Singh Stadium
- Rajiv Ranjan alias Lallan Singh
- Sometimes Bahubali was the 'government'
- Tension of BJP-JDU increased
- The endless story of the political arena
- Union Minister Lallan Singh
Leave a comment