Home खेल India vs Oman Match : अजीब तरीके से रन आउट हो गए हार्दिक पांड्या, टूट गया दिल; मुंह लटकाए लौटे पवेलियन
खेलवीडियो

India vs Oman Match : अजीब तरीके से रन आउट हो गए हार्दिक पांड्या, टूट गया दिल; मुंह लटकाए लौटे पवेलियन

Share
India vs Oman Match
अजीब तरीके से रन आउट हो गए हार्दिक पांड्या
Share

ओमान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या बल्ले से खास कमाल नहीं दिखा पाए और वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। भारत और ओमान के बीच टी20 एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 188 रन बनाए हैं। टीम के लिए संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतक लगाया है और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

India vs Oman Match
अजीब तरीके से रन आउट हो गए हार्दिक पांड्या

वहीं मैच में हार्दिक पांड्या अनोखे तरीके तरीके से रन आउट हो गए। इसके बाद वह काफी निराश भी हुए। भारत के खिलाफ पारी का 8वां ओवर जितेन रामानंदी ने फेंका। इस ओवर की तीसरी गेंद संजू सैमसन ने खेली और उन्होंने उसे बॉलर की तरफ ड्राइव किया। गेंद थोड़ी ऊपर भी थी।

रामानंदी ने गेंद रोकने की पूरी कोशिश की और डाइव भी लगाई। इसी कोशिश में उनका हाथ गेंद से छू गया और फिर गेंद सीधे जाकर स्टंप से टकरा गई। तब तक नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हार्दिक पांड्या क्रीज से आगे निकल चुके थे और उन्हें रन आउट होना पड़ा।

इस तरह से रन आउट होने की वजह से हार्दिक बहुत ही ज्यादा निराश दिखाई दिए और फिर वह सिर झुकाए हुए पवेलियन लौट गए। उन्होंने मैच में सिर्फ एक ही गेंद खेली थी और एक रन बनाया था। भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी बैटिंग की। अभिषेक ने 15 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं संजू ने 45 गेंदों में 56 रनों का योगदान दिया, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा के बल्ले से 29 रन निकले। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम 188 रन बनाने में सफल ही। ओमान की तरफ से शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने दो-दो विकेट चटकाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *