Home राजनीति Bihar Politics : बीजेपी का ग्राउंड प्लान फाइनल करने पहुंचेंगे अमित शाह डेहरी, बेगूसराय में 20 जिलों की मीटिंग
राजनीति

Bihar Politics : बीजेपी का ग्राउंड प्लान फाइनल करने पहुंचेंगे अमित शाह डेहरी, बेगूसराय में 20 जिलों की मीटिंग

Share
BJP will reach to finalize the ground plan
ग्राउंड प्लान फाइनल करने पहुंचेंगे अमित शाह डेहरी
Share

गृह मंत्री 17 सितंबर की शाम को पटना आएंगे। यहां से 18 को डेहरी ऑनसोन जाएंगे, जहां सुबह दस बजे मगध एवं शाहाबाद के दस जिलों के 2500 प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। डेहरी में स्व ललन सिंह स्टेडियम में बैठक होगी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज है।

BJP will reach to finalize the ground plan
ग्राउंड प्लान फाइनल करने पहुंचेंगे अमित शाह डेहरी

सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को 20 जिलों के भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वह पार्टी सांसद, विधायक, नेता और वरिष्ठ पदाधिकारियों संग विधानसभा चुनाव की जीत की रणनीति पर चर्चा करेंगे। संगठन मजबूती पर भी मंथन करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि गृह मंत्री 17 सितंबर की शाम को पटना आएंगे। यहां से 18 को डेहरी ऑनसोन जाएंगे, जहां सुबह दस बजे मगध एवं शाहाबाद के दस जिलों के 2500 प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। डेहरी में स्व ललन सिंह स्टेडियम में बैठक होगी।

दो बजे बेगूसराय में दस जिलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इनमें पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बाढ़, नालंदा भी शामिल है। शाह 27 को भी बिहार आएंगे और शेष जिलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *