Home राजनीति Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आएंगे? संजय झा ने सबकुछ कर दिया क्लीयर
राजनीति

Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आएंगे? संजय झा ने सबकुछ कर दिया क्लीयर

Share
Bihar Politics
संजय झा ने सबकुछ कर दिया क्लीयर
Share

अटकलें तो यहां तक लगाई जा रही थीं कि निशांत इस बार बिहार चुनाव लड़ सकते हैं और जदयू के कुछ नेताओं ने उन्हें अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऑफर भी दिया था। निशांत कुमार के पक्ष में पटना में पोस्टरबाजी भी खूब हुई थी। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।

Bihar Politics
संजय झा ने सबकुछ कर दिया क्लीयर

पिछले कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। अटकलें तो यहां तक लगाई जा रही थीं कि निशांत इस बार बिहार चुनाव लड़ सकते हैं और जदयू के कुछ नेताओं ने उन्हें अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऑफर भी दिया था। निशांत कुमार के पक्ष में पटना में पोस्टबाजी भी खूब हुई थी।

लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने के मामले पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू0 के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति में नहीं आएंगे। बुधवार को एक डिजिटल चैनल से बातचीत में संजय झा ने कहा कि अभी ऐसा कोई विचार नहीं है।

डिजिटल चैनल ‘बिहार तक’ के साथ बातचीत में संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार फिलहाल सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में ही अगला चुनाव लड़ा जाएगा। आपको बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल इससे पहले खुले तौर पर कह चुके हैं कि निशांत को पार्टी में आना चाहिए नहीं तो जदयू में भगदड़ मच जाएघी।

गोपाल मंडल ने यह भी कहा था कि निशांत के आने से ही पार्टी बची रहेगी। इसके अलावा अभी हाल ही में निशांत कुमार को बिहार का भविष्य बताते हुए जदयू कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगाए गए थे। इस पोस्टर में लिखा गया था, ‘ईमानदारी और जनसेवा की नई पीढ़ी। जनसेवा की विरासत अब आगे बढ़ेगी। विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य- निशांत कुमार। जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार जी की कार्यशैली के वारिस- निशांत कुमार।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *