Home राजनीति हर परिवार की एक महिला को 10000 रुपये मिलेंगे, बिहार चुनाव से पहले नीतीश की नई योजना
राजनीतिप्रदेशवार समाचार

हर परिवार की एक महिला को 10000 रुपये मिलेंगे, बिहार चुनाव से पहले नीतीश की नई योजना

Share
Nitish Kumar has done another masterstroke
हर परिवार की एक महिला को 10000 रुपये मिलेंगे
Share

बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नीतीश कुमार ने एक और मास्टर स्ट्रोक लगाया है। उद्योगों के लिए बड़ी घोषणा के बाद अब सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी यह मदद दो लाख रुपये तक की होगी।

Nitish Kumar has done another masterstroke
हर परिवार की एक महिला को 10000 रुपये मिलेंगे

पहली किस्त के रूप में सितंबर महीने में महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। छह महीने के आकलन के बाद बेहतर कार्य करने वाली महिला को रोजगार आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

बैठक के बाद राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में बड़ी पहल है। मीणा ने कहा कि रोजगार करने की इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

सितंबर 2025 में ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण शुरू कर दिया जाएगा। करीब छह महीने बाद सरकार योजना का आकलन करेगी और रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता आवश्यकता अनुसार देगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *